फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   More number of women claimants for District Panchayat member

Champawat News: जिला पंचायत सदस्य के लिए महिला दावेदारों की संख्या अधिक

Wed, 09 Jul 2025 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 09 Jul 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
More number of women claimants for District Panchayat member
चंपावत। चंपावत जिले में जिला पंचायत सदस्य की 15 सीटों में पुरुषों से अधिक महिलाएं दावेदारी कर रही हैं। पुरुषों के मुकाबले महिलाएं अधिक पढ़ी लिखी भी हैं। इस बार जिला पंचायत सदस्य के लिए 35 महिलाएं और 30 पुरुष किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले की 15 सीटों में शिक्षित ही नहीं बल्कि उच्च शिक्षा प्राप्त महिलाएं और पुरुष दावेदारी कर रहे हैं। पुरुषों में स्नातकोत्तर तो महिला दावेदारों में स्नातकोत्तर के साथ ही बीटेक डिग्री प्राप्त हैं। प्रत्याशी मनीष महर, विरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, कविराज मौनी, विनोद कुमार और कमल रावत स्नातकोत्तर हैं जबकि अशोक माहरा, शैलेश जोशी स्नातक। महिला प्रत्याशियों में अनिता महर बीटेक, आशा अधिकारी, किरन देवी, पूजा भट्ट, सुनीता जोशी, पूजा, बबीता, मनीषा कालाकोटी, किरन देवी, सुष्मिता फर्त्याल ने स्नातकोत्तर की शिक्षा ली है।
विज्ञापन

तनुजा महर, प्रभा देवी, निर्मला महराना, ममता मौनी, सरस्वती चंद, हिमानी बोहरा, सोनू बोहरा स्नातक हैं। पढ़ी लिखी महिलाओं के पंचायत में आने से महिला सशक्तीकरण को बल मिलेगा। सबसे कम पढें लिखे कुछ पुरुष और महिला प्रत्याशी आठवीं, नौवीं, 10वीं और इंटर हैं। इसमें आठवीं पास पुष्कर राम और दीपक टम्टा और महिलाओं में नौवीं पास आयशा और मंजू देवी दावेदारी कर रही हैं। यह प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिले के दौरान दिए गए विवरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला और पुरुष दावेदारों का शैक्षिक विवरण
शिक्षा आठवीं नौवीं हाईस्कूल इंटरमीडिएट स्नातक स्नातकोत्तर बीटेक

महिलाएं शून्य दो छह 10 सात नौ एक
पुरूष दो शून्य दस 10 दो छह शून्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed