फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   more focus on liquor than health

दवा से ज्यादा दारू पर जोर

Sun, 30 Apr 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 30 Apr 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
more focus on liquor than health
जंक खा रही स्वास्थ्य विभाग के सचल चिकित्सा वाहन। - फोटो : अमर उजाला
जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था ही बीमार है। कुत्ते के काटने पर लगाए जाने वाला रेबीज का इंजेक्शन तक जिला अस्पताल में उपलब्ध नहीं है, लेकिन दारू की दुकान खुलवाने के लिए एड़ीचोटी का जोर लगाया जा रहा है। जिले में औसतन रोज आठ हजार से अधिक शराब की बोतलें पी जाती है। जिले के अस्पतालों में लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


वहीं सचल चिकित्सा वाहन का भी लंबे समय से उपयोग नहीं हो पा रहा है। लोग मामूली इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में दौड़ लगाने को मजबूर है। शराब से जिले में करीब 36 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व आ रहा है। जिले में शराब की 16 दुकानें हैं। कैंटीन की शराब को मिलाकर रोजाना औसतन आठ हजार से अधिक शराब की बोतलें पी जाती है।
विज्ञापन


शराब की बहुतायत खपत वाले इस जिले में स्वास्थ्य की हालत उतनी ही खराब है। जिले में कुल डॉक्टरों के स्वीकृत 95 पदों में से कुल 27 स्थायी डॉक्टर की ही तैनाती है। यहां तक कि तीन सचल चिकित्सा वाहन भी इलाज से दूर हैं। सात साल से चल रही आरोग्य रथ और जैन वीडियो ऑन व्हीकल वाहन सेवा बीते करीब एक साल से ठंडे बस्ते में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क से लगे ग्रामीण इलाकों में इनके जरिए कैंप लगाकर एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और खून की जांच की सुविधाओं के अलावा मरीजों को निशुल्क दवा दिए जाने का प्रावधान है, लेकिन 2016 से ये सेवाएं भी ठप पड़ी हुई हैं।

इसी तरह 2006 में 31.50 लाख रुपये की लागत से खरीदी गए चलित शल्य चिकित्सालय एवं परीक्षण वाहन (मोबाइल वैन) भी छह वर्ष से जंग खा रहे हैं।

एक वर्ष में 72 कैंप लगाने के लक्ष्य के विपरीत इस वैन से अब तक महज 39 ही कैंप लगाए गए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीएल शाह का कहना है कि बजट नहीं मिलने से ये सेवाएं फिलहाल ठप हैं। इन्हें संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed