फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mobile service falters in marginal platform area

Champawat News: सीमांत मंच क्षेत्र में लड़खड़ाई मोबाइल सेवा

Mon, 01 Apr 2024 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 01 Apr 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Mobile service falters in marginal platform area
चंपावत। जिले के सीमांत मंच क्षेत्र में संचार सेवा लड़खड़ाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के गुरु गोरखनाथ मंदिर में लगा बीएसएनएल का एकमात्र मोबाइल टावर शोपीस बना हुआ है। टावर में फोर जी सिस्टम लगा होने के बाद भी लो इंटरनेट स्पीड से बैंक और उपतहसील के कार्य नहीं हो पा रहे हैं। बीते 15 दिनों से सीमांत मंच बीएसएनएल की लो इंटरनेट स्पीड से बैंक, ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले छात्र, सीएससी संचालक आदि परेशान हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण दीपक महर, संजय महर, संदीप महर, विनोद सिंह, पंकज वर्मा, विवेक सिंह, सचिन सिंह, सुंदर सिंह, रविंद्र सिंह आदि ने बताया कि बीएसएनएल के अधिकारियों को कई बार जानकारी देने के बाद भी मोबाइल सेवा को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में बीएसएनएल के अवर अभियंता विजय बहादुर का कहना है कि टावर में आई तकनीकी खराबी को सही किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोट
संचार क्रांति के दौर में दुनिया सिक्स जी की ओर बढ़ रही है। लेकिन सीमांत मंच क्षेत्र में ग्रामीणों को ना तो थ्री जी और ना ही फोर जी मोबाइल सेवा तक नहीं मिल पा रही है। - सुंदर महर, ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सीमांत क्षेत्र में मोबाइल सेवा के अक्सर बाधित रहने से ऑनलाइन काम नहीं हो पा रहे हैं। इससे बैंक, उप तहसील, स्वास्थ्य केंद्र और बच्चों की पढ़ाई में भी असर पड़ रहा है। - अशोक महर, ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed