फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mining will start in Sharda from today

शारदा में आज से खनन शुरू, सामाजिक दूरी का पालन बन सकती है चुनौती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Mining will start in Sharda from today
टनकपुर (चंपावत)। वन निगम ने शारदा में होने वाले खनन की तैयारी पूरी कर ली है। शनिवार को सुबह से नदी के अप और डाउन स्ट्रीम से खनिज निकासी शुरू हो जाएगी। खनन में कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों को लागू करना प्रशासन के लिए चुनौती बन सकता है।
विज्ञापन

करीब साढ़े सात सौ वाहन शारदा से खनिज निकासी करते हैं। खनन में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कुछ नियम भी तय किए गए हैं। इसके तहत खनन में लगे हर व्यक्ति को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी कायम रखने के निर्देश हैं। निकासी गेटों और खनन क्षेत्र में वाहन मालिकों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। शारदा खनन प्रभारी हरीश पाल का कहना है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के नियमों का सख्ती से पालन कराते हुए खनन कराया जाएगा। सामाजिक दूरी का उल्लंघन न हो इसके लिए 250-250 वाहनों के बैच बनाए गए हैं, जो बारी-बारी से खनिज की निकासी करेंगे। निकासी गेटों पर रायल्टी का भुगतान भी वाहन चालकों के माध्यम से लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed