फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mining started in Sharda, evacuation from 393 vehicles on the first day

Champawat News: शारदा में खनन शुरू, पहले दिन 393 वाहनों से हुई निकासी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Mining started in Sharda, evacuation from 393 vehicles on the first day
शारदा से उप खनिज ढुलान में लगे वाहन। संवाद - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। शारदा के डाउन स्ट्रीम में सोमवार से उप खनिज की निकासी शुरू हो गई। पहले दिन 393 वाहनों से उपखनिज की निकासी की गई। कांटों की तौल क्षमता के निर्धारण में संशोधन नहीं हो पाने से फि लहाल वाहनों में पूर्व से तय भार 125 क्विंटल तक ही खनिज ढोया गया। वहीं खनन शुरू होने से कारोबारी उत्साहित हैं। खासतौर पर वाहन मालिकों और श्रमिकों के चेहरे खिले नजर आए।
विज्ञापन

वन विकास निगम ने शारदा में पांच दिसंबर को ही खनिज निकासी का कार्य खोल दिया था लेकिन रॉयल्टी की दरों में भिन्नता के विवाद के चलते उप खनिज की निकासी शुरू नहीं हो पाई थी। अब रॉयल्टी दर निर्धारित होने के बाद सोमवार से शारदा के डाउन स्ट्रीम में खनन शुरू हो गया है। वन निगम के खनन प्रबंधक देवेंद्र पुंडिर ने बताया कि फि लहाल शासन की ओर से 50 हजार घन मीटर खनिज निकासी की अनुमति मिली है लेकिन जल्द ही जल एवं मृदा आयोग की टीम द्वारा सर्वे कर खनिज निकासी की मात्रा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खनन के लिए अब तक 490 वाहनों का पंजीकरण हुआ है। इधर वाहन मालिकों का कहना है कि अक्तूबर से खनन सीजन शुरू हो जाता है लेकिन इस बार पहले विभाग की ओर से देरी हुई तो बाद में रॉयल्टी विवाद के कारण खनन शुरू नहीं होने से उनकी आजीविका प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed