फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mining businessmen angry with increased rates of royalty

Champawat News: रॉयल्टी की बढ़ी दरों से खनन कारोबारी नाराज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Mining businessmen angry with increased rates of royalty
रॉयल्टी बढ़ाने की मांग को लेकर सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केएस बृजवाल को ज्ञापन देते खनन - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। नदियों से होने वाले उपखनिज कार्य की रॉयल्टी की दर बढ़ाने से खनन कारोबारी नाराज हैं। परेशान कारोबारियों ने इस संबंध में मंगलवार को सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केएस बृजवाल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। खनन कारोबारियों ने बढ़ी हुई दरों से होने वाले नुकसान का जिक्र करते हुए इसे पूर्व की तरह रखने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार की ओर से रॉयल्टी में बढ़ोत्तरी किए जाने के कारण कार्य करना संभव नहीं है। प्रमुख खनन कारोबारी उमेश खर्कवाल का कहना है कि खनन रॉयल्टी में 100 प्रतिशत इजाफा होने से खनन व्यवसाय की कमर टूट जाएगी। खनन के काम में चंपावत जिले में 20 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिला हुआ है। ज्ञापन देने वालों में मनोहर सिंह, अजय नेगी, रोहित बिष्ट, अशोक सिंह, सुंदर सिंह बोहरा, विजय सिंह बोहरा, गोविंद सिंह, अमर सिंह, उमेश भट्ट आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

मैदान के समान हुई पहाड़ की खनन रॉयल्टी
चंपावत। प्रदेश सरकार की ओर से 18 जनवरी को पहाड़ में खनन रॉयल्टी साढ़े तीन रुपये से बढ़ाकर सात रुपये कर दी गई है। इससे पूर्व तक मैदान में सात रुपये और पहाड़ में साढ़े तीन रुपये की रॉयल्टी थी। पहाड़ में रॉयल्टी कम होने की बड़ी वजह यहां की भौगोलिक परिस्थितियां थीं लेकिन अब यह अंतर खत्म हो गया है। साल 2021-22 में चंपावत जिले में कुल 931770 घन मीटर उप खनिज निकासी हुई थी। इसमें पहाड़ (चल्थी की लधिया, लोहाघाट क्षेत्र की पनार और सरयू नदी) से 707770 और मैदान में शारदा नदी से महज 225000 घन मीटर उपखनिज निकासी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed