फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Millets were encouraged on the annual function of GIC Lohaghat

Champawat News: जीआईसी लोहाघाट के वार्षिकोत्सव पर मिलेट्स को दिया प्रोत्साहन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Millets were encouraged on the annual function of GIC Lohaghat
लोहाघाट जीआईसी में वार्षिकोत्सव के दौरान कई योगासन प्रस्तुत किए गए। स्रोत स्कूल
लोहाघाट (चंपावत)। पीएमश्री पंडित बेनीराम पुनेठा राजकीय इंटर काॅलेज का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा और विभिन्न प्रतियोगिताओं अव्वल रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य श्याम दत्त चौबे की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने किया। छात्रों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली सांस्कृतिक कार्यक्रमों और योगासन की मन मोहक प्रस्तुति दी। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में 23वां स्थान प्राप्त करने वाले छात्र चंदन जोशी सहित, शैक्षिक, खेलकूद, विज्ञान, एनसीसी, स्काउट, सांस्कृतिक आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। पूर्व जिपं सदस्य सचिन जोशी को शाल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया। इस दौरान समारोह में मोटे अनाजों के प्रोत्साहन के लिए विशेष स्टॉल लगाए गए जिसमें गहत के डुबके, चूडकाणी दाल, मंडवा-मक्के की रोटी, चौलाई की खीर आदि पारंपरिक व्यंजन बनाए गए। सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार भुवन सिंह को चुना गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed