फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Memorandum submitted to stop land erosion and pumping scheme in Maa Purnagiri Dham

Champawat News: भू-कटाव रोकने और मां पूर्णागिरि धाम में पंपिग योजना के लिए सौंपे ज्ञापन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to stop land erosion and pumping scheme in Maa Purnagiri Dham
टनकपुर (चंपावत)। बनबसा एनएचपीसी गेस्ट हाउस में शनिवार को क्षेत्र के लोगों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपे। मां पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी ने ज्ञापन सौंपकर जनहित में श्री मां पूर्णागिरि धाम में पंपिंग पेयजल योजना के लिए धन स्वीकृत कराने की मांंग की है। कहा कि दो वर्ष पहले मां पूर्णागिरि मेले के उद्घाटन अवसर पर पंपिग पेयजल योजना की घोषणा की गई थी। इसके लिए जिला प्रशासन ने लादीगाड़ पंपिग पेयजल योजना, ठूलीगाड़, बाबलीगाड़ पेयजल योजना का प्रस्ताव 20 अगस्त को तैयार किया लेकिन अभी तक धनराशि स्वीकृत नहीं हुई है। इसके अलावा नयागोठ, बोरा गोठ, पूर्णागिरि विहार, वार्ड संख्या 9 के घसियारामंडी के लोगों ने सीएम को ज्ञापन सौंपकर किरोड़ा नाले से भू कटाव और बाढ़ को रोकने के लिए पुल के नीचे सीसी ब्लॉक बनवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान भवानी देवी, संजय पाठक, सदस्य विकास सिंह धामी, भाजपा नेता दीप चंद्र पाठक, मनोज आर्या शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed