फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mehak got first place in photography

Champawat News: महक ने फोटोग्राफी में पाया पहला स्थान

Fri, 09 Jun 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 09 Jun 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Mehak got first place in photography
चंपावत में युवा महोत्सव में विजेता छात्रा महक को चेक देते सांसद अजय टम्टा। संवाद
चंपावत। नेहरू युवा केंद्र की ओर से जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इंडस नेशनल स्कूल में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ सांसद अजय टम्टा ने रिबन काट कर किया। उन्होंने वहां विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सांसद टम्टा ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित युवा महोत्सव युवाओं को आगे बढने की प्रेरणा देगा। कार्यक्रम में विकासखंड की 15 से 29 वर्ष के युवाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान चित्रकला, कविता लेखन, मोबाइल फोन फोटोग्राफी, भाषण और सांस्कृतिक सामूहिक लोक पारंपरिक नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रियंका चंंद्र, वंदना पांडेय, आयुष कुमार ने पहले तीन स्थान प्राप्त किए।
विज्ञापन

फोन फोटोग्राफी प्रतियोगिता में महक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रेरणा गहतोड़ी, सचिन पंत और हिमांशु ओली पहले तीन स्थान पर रहे। निर्णायक राजेंद्र गहतोड़ी, सुरेश राजन, डॉ. बीसी जोशी, महेश ढेक, गरिमा लडवाल, नवीन राम रहे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, जिला युवा कल्याण अधिकारी आशीष पाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed