फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Meeting of Social Welfare in Champawat

बाबू जगजीवन राम छात्रावास का प्रस्ताव दोबारा से भेजें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Meeting of Social Welfare in Champawat
चंपावत। समाज कल्याण निदेशक बीएल फिरमाल एवं विभागीय अन्य अधिकारियों ने जिले में समाज कल्याण विभाग से संबंधित विभिन्न प्रकरणों की जानकारी ली। बताया गया कि जिला मुख्यालय पर वृद्धाश्रम के लिए भूमि का चयन हो गया है। भूमि विभाग के नाम हस्तांतरित कर प्रस्ताव तैयार किया जाना है।
विज्ञापन

डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में समाज कल्याण से जुड़े विभिन्न प्रकरणों पर चर्चा की गई। जिला मुख्यालय के डिग्री कॉलेज के निकट बनने वाले बाबू जगजीवन राम छात्रावास के निर्माण के संबंध में समीक्षा की गई। डीएम ने विभाग को निर्देश दिए कि इस संबंध में आपत्तियों का निस्तारण कर पुन: प्रस्ताव शासन को भेजें ताकि स्वीकृति मिलने पर छात्रावास भवन के निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जा सके। बैठक में समाज कल्याण की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में समाज कल्याण के अपर निदेशक एनएस डुंगरियाल, उप निदेशक वासुदेव आर्या, समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत, एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय, मुख्य शिक्षा अधिकारी जितेंद्र सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed