फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Meena Dhek became the chairperson of Holi Festival Committee

Champawat News: मीना ढेक बनीं होली महोत्सव समिति की अध्यक्ष

Wed, 28 Feb 2024 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 28 Feb 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Meena Dhek became the chairperson of Holi Festival Committee
लोहाघाट के ठाडाढुंगा में होली महोत्सव को लेकर चर्चा करतीं महिलाएं। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के ठाड़ाढुंगा में होली महोत्सव को लेकर महिलाओं की बैठक हुई। होली महोत्सव समिति का गठन कर सर्वसम्मति से मीना ढेक को अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

कलावती बोहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में महिलाओं ने होली महोत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता ने होली महोत्सव को मिलजुलकर सफल बनाने के लिए संकल्प दिलाया। इस दौरान होली महोत्सव समिति के लिए सोनम बोहरा और मंजू साह को उपाध्यक्ष, बीना जोशी को महासचिव, हेमा अधिकारी और आशा बोहरा को सचिव, माया रावत को संयुक्त सचिव, गंगा देवी को कोषाध्यक्ष, समंता साह को सह-कोषाध्यक्ष, कविता बोहरा और रूपा वर्मा को संगठन मंत्री, कमला जोशी को प्रचार मंत्री और कल्पना साह को संप्रेक्षक बनाया गया।
विज्ञापन

संरक्षक मंडल में कल्पना, कलावती बोहरा, राजेश्वरी जोशी, आनंद माहरा, मीरा कलौनी, कृष्णा साह, सावित्री जोशी, सलाहकार में पूजा साह, पूजा जोशी, कविता अधिकारी, शांति ढेक और पिंकी देवी को मनोनीत किया गया। बैठक में रेनू उप्रेती, रेखा डेविड, भारती बोहरा, मेघा साह, दया जोशी, तनुजा जोशी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 28एलएचजी04पी।
--
आयो नवल बसंत सखि ऋतुराज कहावे...

सीमांत जिंडी गांव में बैठकी होली का आयोजन

लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के दूरस्थ नेपाल सीमा से लगे जिंडी गांव में बैठकी होली का आयोजन किया गया। देर रात तक चली होली महफिल में होल्यारों ने विभिन्न राग और फागों में शानदार होली का गायन कर समां बांध दिया। पुरोहित मदन कलौनी के आवास पर हुई होली का शुभारंभ होल्यारों ने सामूहिक गणपति वंदना गणपति को भज लीजै रसिक आदि कहावे... के साथ किया गया। होल्यार बसंत उपाध्याय ने दूर खड़े क्या देख रहे हो सांवरिया सरकार..., ईश्वर गिरि ने आयो नवल बसंत सखी ऋतु राज कहावे..., कुंदन पाटनी ने नमो जग तारिणी गंगे क्यों मृत्यु लोक में आई..., पूर्णानंद लोहनी ने बदरिया बरसे श्याम नहीं आए घनश्याम नहीं आए... होली का गायन कर श्रोताओं को झूमने में मजबूर कर दिया। वहां पुष्पा देवी, पार्वती देवी, शांति देवी, हीरा देवी, लक्ष्मी देवी, सीमा देवी ने सुर में सुर मिलाकर होल्यारों का उत्साह बढ़ाया। संवाद
फोटो 28 एलएचजी 07पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed