फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   May Nandan Singh Chamyal be immortal...

‘नंदन सिंह चम्याल अमर रहें...’

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
May Nandan Singh Chamyal be immortal...
एएसआई नंदन सिंह चम्याल को श्रद्धांजलि देती पत्नी निर्मला। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। आईटीबीपी (भारत तिब्बत सीमा पुलिस) में सहायक उप निरीक्षक नंदन सिंह चम्याल (50) का बुधवार को पैतृक गांव देवीधुरा में अंतिम संस्कार किया गया। आईटीबीपी की ओर से सलामी देने के बाद बेटे चेतन और प्रवीण चम्याल के मुखाग्नि देते ही नंदन सिंह चम्याल अमर रहें... के नारों से क्षेत्र गूंज उठा। शोक में देवीधुरा का बाजार बंद रहा।
विज्ञापन

आईटीबीपी की चौथी बटालियन में अरुणाचल प्रदेश में तैनात एएसआई नंदन सिंह चम्याल (देवीधुरा के पखोटी गांव निवासी) डेढ़ महीने से अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी में थे। 16 अगस्त को ड्यूटी के बाद चंदनवाड़ी से पहलगाम जाते समय बस के खाई में गिरने से घायल चम्याल ने सोमवार रात श्रीनगर में इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया था। बुधवार सुबह दिल्ली से आईटीबीपी के सहायक कमांडेंट उत्तम आर्या के नेतृत्व में टीम एएसआई चम्याल की पार्थिव देह लेकर देवीधुरा पहुंची।
विज्ञापन

हनुमान मंदिर से उनके घर पखौटी तक एक किलोमीटर तक निकली अंतिम यात्रा में लोगों ने पुष्पवर्षा की। नंदन सिंह चम्याल अमर रहे... के नारों से देवीधुरा क्षेत्र गूंज उठा। पार्थिव देह लेकर देवीधुरा आए एसी उत्तम आर्या के नेतृत्व में आईटीबीपी की टुकड़ी ने सलामी दी। उन्होंने दोनों बेटों को तिरंगा ध्वज सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम यात्रा में भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मण लमगड़िया, भगीरथ भट्ट, प्रधान संगठन अध्यक्ष राजू बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष ईश्वर बिष्ट, प्रकाश मेहरा, मोहन सिंह, अमित लमगड़िया, जगदीश सिंग्वाल, गौरव सिंग्वाल, कीर्ति बल्लभ जोशी, प्रवीण जोशी, दीपक बिष्ट, गिरीश सिंग्वाल, लक्ष्मीदत्त जोशी, महेश फर्त्याल, बिशन सिंह, हयात सिंह, एसडीएम मनीष बिष्ट, एसओ बची सिंह आदि थे।
पार्थिव देह पहुंचते ही बिलख पड़े परिजन
पाटी (चंपावत)। बुधवार सुबह एएसआई नंदन सिंह चम्याल का पार्थिव शरीर देवीधुरा में घर पहुंचते ही परिजन बिलख पड़े। मां कलावती, पिता लाल सिंह, पत्नी निर्मला, बेटी प्रियंका व सीमा, बेटे चेतन और प्रवीण चम्याल ताबूत से लिपटकर फफक पड़े। यह देख वहां मौजूद लोगों के आंसू भी निकल आए।
विधायक ने ढांढस बंधाया, सीएम ने फोन से व्यक्त की संवेदना
पाटी (चंपावत)। भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले आईटीबीपी के एएसआई नंदन सिंह चम्याल के गांव देवीधुरा पखोटी पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की परिजनों से वार्ता कराई। सीएम ने परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। सीएम ने कहा कि शहीद नंदन सिंह चम्याल चंपावत ही नहीं, पूरे देश और प्रदेश का लाल है। कैड़ा ने आईटीबीपी से भी परिजनों को सभी अनुमन्य मदद देने का आग्रह किया।

पिता बोले-बेटा मुझे तुझ पर गर्व है
पाटी (चंपावत)। नंदन सिंह चम्याल के 75 वर्षीय पिता लाल सिंह चम्याल गमगीन हैं लेकिन शोक की इस घड़ी में भी उन्होंने सब्र की मिसाल पेश की। बेटे नंदन का पार्थिव शव पहुंचने पर उन्होंने गर्व से कहा बेटा तूने देह जरूर त्यागी है मगर मुझे तुझ पर गर्व है। तू भारत मां की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुआ है।

बेटे नंदन सिंह चम्याल को श्रद्धासुमन अर्पित करते पिता लाल सिंह। संवाद न्यूज एजेंसी

बेटे नंदन सिंह चम्याल को श्रद्धासुमन अर्पित करते पिता लाल सिंह। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed