फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Maternity death case: AAP workers met DM with family, demanding action

प्रसूता की मौत का मामला: परिजनों संग डीएम से मिले आप कार्यकर्ता, कार्रवाई की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Maternity death case: AAP workers met DM with family, demanding action
चंपावत में प्रसूता संध्या की मौत मामले में डीएम नरेंद्र सिंह बिष्ट के समक्ष कार्रवाई की मांग करत? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। शिशु जन्म के 11 दिन बाद प्रसूता संध्या की मौत का मामला तूल पकड़ने लगा है। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने संध्या के परिजन के साथ मंगलवार को कलक्ट्रेट में डीएम से मुलाकात कर जिला अस्पताल के दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 19 जुलाई को ऑपरेशन से शिशु को जन्म देने के बाद संध्या की 29 जुलाई को बरेली के भोजीपुरा के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। जिला अस्पताल में हालत बिगड़ने पर 28 जुलाई को रेफर किए जाने के बाद परिजन प्रसूता को चंपावत के एक निजी अस्पताल के बाद हल्द्वानी के सुशीला तिवारी और निजी अस्पताल और फिर भोजीपुरा के अस्पताल ले गए मगर प्रसूता को नहीं बचाया जा सका। मृतका संध्या के परिजनों ने जिला अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सोमवार को जिला अस्पताल में जोरदार प्रदर्शन किया था। परिजनों ने इलाज के लिए रुपये ऐंठने का भी आरोप लगाया था।
विज्ञापन

मंगलवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रसूता के परिजनों को साथ डीएम से मिले और इस मामले की जांच कराकर दोषी डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। डीएम से मिलने वालों में मृतका संध्या की मां फूलमती, पति दीपक कुमार एवं आरती के अलावा आप नेता राहुल सती, बीना कन्नौजिया, संजय बिष्ट, प्रताप सिंह बिष्ट, दीपक जोशी, पवन बगौटी आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल स्तर के अधिकारियों की टीम भी करेगी जांच
चंपावत। प्रसूता संध्या की मौत के मामले में अस्पताल की लापरवाही के आरोपों को लेकर डीएम ने सोमवार को जांच के आदेश दिए थे मगर 24 घंटे बाद भी जांच शुरू नहीं हो सकी है। एसीएमओ डॉ. श्वेता खर्कवाल ने बताया कि बुधवार से इस संबंध में बयान लिए जाएंगे। निर्धारित समयावधि में जांच पूरी कर ली जाएगी। वहीं जिला स्तरीय जांच के अलावा मंडल स्तर पर भी जांच होगी। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि उच्चस्तरीय जांच के मद्देनजर मंडलायुक्त दीपक रावत से मंडल स्तर के अधिकारियों से जांच कराने का आग्रह किया गया था। मंडलायुक्त ने निष्पक्ष जांच के लिए टीम बनाने को सहमति दे दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed