फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Masks distributed to Corona Warriors and the needy

कोरोना वारियर्स और जरूरतमंदों को वितरित किए गए मॉस्क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Masks distributed to Corona Warriors and the needy
चंपावत में पुरानी पेंशन बहाली संगठन की ओर से लोगों को मास्क वितरित किए गए। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/टनकपुर। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की जिला इकाई की ओर से जिला और ब्लाक मुख्यालयों में कोरोना वारियर्स को मास्क वितरित किए गए। मंगलवार को संगठन की ओर से सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कोरोना वारियर्स के अलावा सफाई कर्मियों, मेडिकल स्टाफ और जरूरतमंदों को मास्क वितरित किए गए।
विज्ञापन

इस दौरान आयुष मंत्रालय की ओर से दिए गए दिशा निर्देशों के तहत प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली होम्योपैथिक दवाई आर्सनिक अल्बा-30 का वितरण भी किया गया। लोगों को दवा के सेवन के तौर तरीके भी बताए गए। इसके अलावा लोहाघाट में कम्यूनिटी किचन, रोडवेज परिसर, थाना, स्टेशन बाजार में भी लोगों को मास्क वितरित किए गए। मास्क एवं दवा वितरण कार्य में कर्मचारी नेता जीवन चंद्र ओली, गोविंद सिंह बोहरा, नगेंद्र कुमार जोशी, जगदीश अधिकारी, प्रकाश तड़ागी, डॉ.वीरेंद्र मेहता, महिपाल बिष्ट, होशियार कार्की, विनोद कुमार, अखिलेश श्रीवास्तव, भगवती जोशी, कुंवर प्रथौली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

टनकपुर। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उत्तराखंड राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने रचनात्मक आंदोलन शुरू किया है। मंगलवार को आंदोलित शिक्षकों ने कोरोना से बचाव में लगे पुलिस, स्वास्थ्य कर्मियों, पर्यावरण मित्रों और क्वारंटीन सेंटरों में प्रवासियों के लिए भोजन की व्यवस्था में जुटे स्वयंसेवकों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित कर आंदोलन के लिए समर्थन मांग।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन की टनकपुर इकाई के अध्यक्ष दिवाकर भट्ट के नेतृत्व में शुरू हुए रचनात्मक आंदोलन का कोरोना की रोकथाम में लगे कर्मियों और स्वयंसेवकों ने भी समर्थन करते हुए पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। आंदोलन में संगठन के मंत्री विनोद गहतोड़ी, कोषाध्यक्ष दीपक जोशी, हरीश पाठक, भुवन चंद्र जोशी, कृष्णपाल सिंह, दीपक कुमार, रवि जोशी, राधेलाल वर्मा आदि शिक्षक मिनस्ट्रीयल कर्मी सुरेश कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed