फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Martyr Rahul Rainswal honored posthumously

शहीद राहुल रैंसवाल का मरोणपरांत सम्मान हुआ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Martyr Rahul Rainswal honored posthumously
शहीद राहुल रैंसवाल की पत्नी पिंकी रैंसवाल को देहरादून में सम्मानित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिं? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर में दो साल पहले शहीद हुए राहुल रैंसवाल को मरणोपरांत सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में शहीद की पत्नी पिंकी रैंसवाल को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया।
विज्ञापन

अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और सर्वोच्च बलिदान का प्रदर्शन करते हुए राहुल रैंसवाल पंपोर में 21 जनवरी 2020 को आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए थे। इसी साल 15 मार्च को उधमपुर में शहीद राहुल रैंसवाल को सेना मेडल से भी नवाजा गया था। स्वतंत्रता दिवस पर देहरादून में हुए कार्यक्रम में सीएम धामी ने शहीद राहुल रैंसवाल की पत्नी को उत्तराखंड के वीर के रूप में सम्मानित किया। कार्यक्रम में शहीद राहुल के पिता अर्द्ध सुरक्षा बल के सेवानिवृत्त नायक वीरेंद्र सिंह रैंसवाल और मां हरू देवी भी मौजूद थीं।
विज्ञापन

आतंकियों से लोहा लेने के साथ ही एसपीओ को भी बचाया
चंपावत। पंपोर में जनवरी 2020 को आतंकवादी होने की खबर लगने के बाद हुई घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान राहुल रैंसवाल ने आतंकवादी को गोली मारकर नीचे गिराया। भारी गोलीबारी के बीच सिपाही राहुल रैंसवाल के साथ एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) भी फंस गया। रैंसवाल ने गोली लगने से घायल हुए एसपीओ को सुरक्षित निकाला। इसी बीच आतंकियों की ताबड़तोड़ गोलीबारी में कुछ गोली राहुल रैंसवाल के सीने में लगी और वे शहीद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed