फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Many Atal excellent schools shine due to the hard work of students in Champawat

Champawat News: चंपावत में विद्यार्थियों की मेहनत से चमके कई अटल उत्कृष्ट विद्यालय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Many Atal excellent schools shine due to the hard work of students in Champawat
सतीश जोशी सत्तू
विज्ञापन




चंपावत। जिले के चार विकासखंडों में अंग्रेजी माध्यम से संचालित अटल उत्कृष्ट आदर्श राजकीय इंटर कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उत्तराखंड बोर्ड के स्थान पर सीबीएसई की मान्यता के आधार पर वर्ष 2020 में आठ राजकीय इंटर काॅलेजों को अटल उत्कृष्ट आदर्श विद्यालय का दर्जा देकर शुरू किए गए इन विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस बार खासे उत्साहजनक रहे हैं।


चंपावत जिले में अटल उत्कृष्ट जीआईसी पुलहिंडोला में इंटरमीडिएट का परीक्षाफल सर्वाधिक 81.25 प्रतिशत रहा है। यहां 32 छात्र-छात्राओं में से 26 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं जबकि छह छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। इसी प्रकार यहां हाईस्कूल का परीक्षाफल 67.27 प्रतिशत रहा है। यहां 53 छात्र-छात्राओं में से 35 छात्र उत्तीर्ण और 18 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। अटल आदर्श शहीद राहुल रैंसवाल जीआईसी चंपावत में इंटर का परीक्षा परिणाम 80.67 फीसदी रहा है। यहां 119 परीक्षार्थियों में से 96 उत्तीर्ण और 22 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। हाईस्कूल में यहां का परीक्षा परिणाम 76.42 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन




अटल आदर्श जीआईसी चौमेल में इंटर का परीक्षा परिणाम सबसे कम 66.5 फीसदी रहा है। यहां 52 छात्र-छात्राओं में से 32 उत्तीर्ण हुए हैं और 10 की कंपार्टमेंट आई है तथा सर्वाधिक 10 छात्र-छात्राएं फेल हुए हैं जबकि हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 76.27 फीसदी रहा है। इसी प्रकार अटल आदर्श जीजीआईसी लोहाघाट में इंटर का परीक्षाफल 77.77 प्रतिशत और हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 77.35 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अटल आदर्श जीजीआईसी टनकपुर में 10वीं में 118 परीक्षार्थियों में 106 उत्तीर्ण हुए हैं और 13 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। बाराकोट जीआईसी में हाईस्कूल में दो छात्र अनुत्तीर्ण हुए हैं। यहां 48 छात्र-छात्राओं में से 36 उत्तीर्ण और 11 की कंपार्टमेंट आई है। अटल आदर्श जीआईसी चौड़ामेहता में हाईस्कूल में 52 परीक्षार्थियों में से 38 उत्तीर्ण और 14 की कंपार्टमेंट आई है। संवाद





सरकारी स्कूलों की छात्राओं ने दिखाया आईना

चंपावत। सीबीएसई के परीक्षाफल में सरकारी स्कूलों की छात्राओं ने अपनी सफलता के बूते निजी स्कूलों को आईना दिखाने का कार्य किया है। इंटरमीडिएट में टनकपुर जीजीआईसी की छात्रा नेहा अटवाल ने 92.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं जबकि इसी स्कूल की वर्षा गड़कोटी 82.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। जीआईसी चंपावत में दिया जोशी 85.80 अंकों के साथ पहले और अनुश्री 85.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। इसके अलावा बाराकोट जीआईसी में हाईस्कूल की छात्रा सौम्या अधिकारी ने 91 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। संवाद





कोट
सीबीएसई के परीक्षाफल में इस बार जिले के अटल आदर्श स्कूलों का प्रदर्शन गत वर्ष की तुलना में काफी बेहतर रहा है। यदि किसी स्कूल में परीक्षाफल का प्रतिशत कम रहा है तो वहां भविष्य में विशेष ध्यान दिया जाएगा।



- मेहरबान सिंह बिष्ट, मुख्य शिक्षाधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed