फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Manoj-Hem and Ashok-Vishnu Giri pair won

Champawat News: मनोज-हेम और अशोक-विष्णु गिरी की जोड़ी जीती

Sun, 22 Sep 2024 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 22 Sep 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Manoj-Hem and Ashok-Vishnu Giri pair won
लोहाघाट में कुमाऊं मंडल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियो​गिता में प्रतिभाग करते ​​खिलाड़ी। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में दो दिवसीय कुमाऊं स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू गई है। प्रतियोगिता में कुमाऊं की 24 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रथम दिन मनोज वर्मा, हेम पुनेठा की जोड़ी और अशोक अधिकारी, विष्णु गिरी की जोड़ी जीती।
विज्ञापन

रविवार को लोहाघाट बैडमिंटन क्लब में लोहाघाट बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा और जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मनीष जुकरिया ने अल्पाइन ग्रुप की ओर से प्रायोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अध्यक्ष मेहता ने बताया कि प्रतियोगिता 35 प्लस और 50 प्लस वर्ग में खेली जा रही है। उन्होंने बताया कि 28 और 29 सितंबर को इसी प्रतियोगिता के तहत ओपन और अंडर-15 आयु वर्ग की प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता के 35 प्लस के पहले मैच में मनोज वर्मा और हेम पुनेठा की जोड़ी ने एके द्विवेदी और विजय जोशी को सीधे दो सेट में मात दी। दूसरे मैच में चंपावत के अशोक अधिकारी और विष्णु गिरी की जोड़ी ने पिथौरागढ़ के डीएस दिगारी और भानु राज सिंह पाल की जोड़ी को हराया। तीसरे मैच में पिथौरागढ़ के मनोज वर्मा और शेखर पुनेड़ा की जोड़ी ने लोहाघाट के ऋषभ साह और नारायण साह की जोड़ी को हराया। मैच के निर्णायक अक्षत वर्मा रहे। प्रतियोगिता में क्लब के हेम पुनेठा, पंकज वर्मा, रविश भट्ट, सुरेंद्र बोहरा, गोविंद बोहरा, देवेश मेहता, संजीव कनौजिया, प्रमोद चंद आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed