फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Man injured

अराजक तत्वों ने मारपीट कर युवक को घायल किया

Fri, 29 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Fri, 29 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन

लोहाघाट (चंपावत)। बुधवार रात अराजक तत्वों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। पीड़ित व्यक्ति ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। हल्द्वानी में कार्यरत दीपक बिष्ट अपने रिश्तेदार के यहां शादी में आए थे।

विज्ञापन


उनका आरोप है कि दीपक फर्त्याल और उनके अन्य साथियों ने मारपीट की। कहा कि इन लोगों ने पिथौरागढ़ रोड पर शराब भड्डी के पास बीच सड़क में अपना वाहन खड़ा कर जाम लगाया था, जब उनसे गाड़ी साइड करने को कहा तो वे अभद्रता पर उतर आए। उन्होंने वहां से गाड़ी हटाकर खेतीखान तिराहे पर पुन: खड़ी कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने उन्हें उनकी आल्टो कार से बाहर निकालकर मारा-पीटा और कपड़े फाड़ दिए। बिष्ट का कहना था कि उनके द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, लेकिन आधे घंटे तक भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। वह जैसे-तैसे जान बचाकर वहां से भागे। बाद में वह अपने जब वाहन को लेने आए तो एक बार फिर उनके ऊपर ईंट से प्रहार किया गया, जिससे वे बाल-बाल बचकर अपने वाहन को वहां से ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने देर रात दीपक फर्त्याल और अन्य लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504, 506, 423 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना एसआई चंद्र सिंह रावत कर रहे हैं। अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed