{"_id":"58a716184f1c1b941ad84896","slug":"malla-ktedha-way-of-falling-into-force-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते में गिरने से मल्ला खतेड़ा के मजबूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते में गिरने से मल्ला खतेड़ा के मजबूर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Fri, 17 Feb 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्ला खतेड़ा के एक अधेड़ मजदूर की रास्ते में गिरने से मौत हो गई। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
जानकारी के अनुसार हीरा राम (58) पुत्र स्वर्गीय मोहन राम निवासी ग्राम पंचायत मल्ला खतेड़ा किसी काम से बृहस्पतिवार देर रात किमतोली से अपने घर की ओर आ रहा था। कालशन के पास सड़क के किनारे गिरने से उसे काफी चोट लग गई। लोगों ने जब हीरा राम को अचेत अवस्था में देखा, तो वे आपातकालीन वाहन 108 के जरिए लोहाघाट अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लोहाघाट पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि हीरा रात के अंधेरे में गिर गया था। पोस्टमार्टम करने वाले डा.जितेंद्र जोशी ने सिर पर चोट लगने से अधिक रक्तस्राव को मौत की वजह बताया है।
ग्रामीणों ने बताया कि हीरा राम किसी तरह मजदूरी करके दो वक्त की रोजी-रोटी का जुगाड़ करता था। उसके तीन पुत्र और एक बेटी है। इसमें से एक पुत्र मानसिक रूप से कमजोर बताया गया है। हीरा राम की पत्नी भी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से निर्धन परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है।