{"_id":"662e8af81d8897fb4402eb45","slug":"maintain-proper-arrangements-in-maa-purnagiri-fair-cm-tanakpur-news-c-243-1-alm1003-102952-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां पूर्णागिरि मेले में दुरुस्त रखें व्यवस्थाएं : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां पूर्णागिरि मेले में दुरुस्त रखें व्यवस्थाएं : सीएम
Sun, 28 Apr 2024 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 28 Apr 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ पूर्णागिरी मेले की समीक्षा बैठक लेते सीएम पुष्कर सिंह धामी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को यहां एनएचपीसी बनबसा में उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि पूर्णागिरि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुरक्षित हो। श्रद्धालुओं को यात्रा एवं पैदल मार्गों पर किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा सभी की सहभागिता से मां पूर्णागिरि मेले को नया स्वरूप देना है। हमारा संकल्प है कि पूर्णागिरि मेले से श्रद्धालु अच्छा अनुभव लेकर जाएं।
सीएम ने मेले में मुंडन के लिए जाने वाला शुल्क को कम से कम करने के जिला पंचायत को निर्देश दिए। कहा कि शासन का ध्येय लोगों को सहूलियत पहुंचाना है। मुंडन की ली जाने वाली धनराशि के कम होने से श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। बनबसा मेला क्षेत्र में एक हजार लोगों के लिए रैन बसेरे की व्यवस्था करने, मंदिर समिति और प्रशासन के सहयोग से शारदा, बूम घाट में नियमित भव्य शारदा आरती करने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक इस आरती से जोड़ा जाए।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, पूर्णागिरि मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, एसपी अजय गणपति, डीएफओ आरसी कांडपाल, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सीडीओ संजय सिंह, एनएचपीसी के महाप्रबंधक राजिल व्यास, अपर निदेशक अर्थ एवं संख्या मनोज पंत आदि थे। संवाद
विज्ञापन
शारदा कॉरिडोर का निर्माण जल्द किया जाए
मुख्यमंत्री ने शारदा कॉरिडोर (शारदा रिवर फ्रंट डेवलपमेंट) के विकास कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि शारदा कॉरिडोर का भव्य निर्माण किया जाए, इसके लिए यूआईडीबी को जिम्मेदारी दी गई है। कहा कि क्षेत्र का विकास दीर्घ कालीन विजन के साथ किया जाए। सभी विभाग, पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में अस्थायी व्यवस्थाओं की जगह स्थायी व्यवस्थाओं पर अधिक प्राथमिकता दें। साथ ही सभी ऑनरशिप लेकर कार्य करें। सीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा अनुसार पैदल मार्गों पर स्वास्थ्य शिविरों, डॉक्टरों की तैनाती, आवश्यक दवाइयों के साथ ही पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त की जाए।
स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने के दिए निर्देश
सीएम ने मेला क्षेत्र में शौचालयों का निर्माण और यातायात व्यवस्था का सुगम संचालन, पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था, संपूर्ण यात्रा मार्ग पर हाई मास्ट लाइट, सौर ऊर्जा लाइट, स्ट्रीट लाइट लगवाने के भी निर्देश दिए। मेले में आने वाले दर्शनार्थियों को आसपास के पर्यटन स्थलों को देखने के लिए प्रेरित करने के अधिकारियों को निर्देश देने के साथ ही स्थानीय उत्पादों के स्टॉल खोलने को भी कहा। सीएम ने मेला क्षेत्र को पाॅलीथिन मुक्त करने, स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने, मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के बच्चों के लिए पार्क और साहसिक खेल शुरू करने पर भी जोर दिया।
रोपवे निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाए
सीएम धामी ने पूर्णागिरि मंदिर के लिए पूर्व में की गई घोषणाओं के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि संचार व्यवस्था के लिए स्वीकृति दो मोबाइल टावरों को शीघ्र लगाया जाए। उन्होंने बाटनागाढ पुल निर्माण कार्य, पूर्णागिरि मुख्य मंदिर से काली मंदिर तक वैकल्पिक पैदल मार्ग एवं रोपवे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा किए जाने के निर्देश दिए।