{"_id":"64aee357e7919a9b95026fbe","slug":"maa-purnagiri-dham-marg-closed-for-eight-days-could-not-open-work-continues-tanakpur-news-c-243-1-tnp1001-149-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: नहीं खुल पाया आठ दिनों से बंद मां पूर्णागिरि धाम मार्ग, काम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: नहीं खुल पाया आठ दिनों से बंद मां पूर्णागिरि धाम मार्ग, काम जारी
Wed, 12 Jul 2023 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
बाटनागाड़ में मलबा हटाती जेसीबी मशीन। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। बाटनागाड़ में सड़क पर भारी मलबा आने से आठ दिन से बंद मां पूर्णागिरि मार्ग बुधवार को भी नहीं खुल पाया। रुक-रुककर हो रही मूसलाधार बारिश मार्ग खोलने में बाधक बन रही है। मलबा हटाने के काम की लगातार निगरानी कर रहे एसडीएम सुंदर सिंह ने बुधवार को भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था लोनिवि को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मां पूर्णागिरि धाम मार्ग पर बाटनागाड़ नाल में भारी मलबा आने के कारण मार्ग आठ दिनों से बंद पड़ा है। इसके चलते दूरदराज से पूर्णागिरि दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं को बगैर दर्शन किए निराश लौटना पड़ रहा है। वहीं पूर्णागिरि धाम क्षेत्र के गांवों का भी सड़क संपर्क पूरी तरह कटा हुआ है। एसडीएम ने बताया कि मलबा हटाकर मार्ग खोलने का काम लगातार चल रहा है।
वहां करीब पांच फीट ऊंचाई तक सड़क मलबे से पटी है जिसे हटाने में अभी और समय लग सकता है। वहां लोनिवि के एस लक्ष्मण सिंह सामंत, जेई तनुजा देव भी मौजूद थे। वहीं आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक टनकपुर ककरालीगेट से ठुलीगाड़ सड़क के बीच चार जुलाई की सुबह से बंद बाटनागाड़ के 14 जुलाई तक खुलने के आसार हैं। संवाद