{"_id":"591345d74f1c1bba488507b1","slug":"lohaghat-vine-shop-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह मई से चल रही लोहाघाट शराब की दुकान अब बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह मई से चल रही लोहाघाट शराब की दुकान अब बंद
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
Updated Wed, 10 May 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट की शराब की दुकान बुधवार को जरूर खुली रही, लेकिन अब बृहस्पतिवार से ये दुकान नहीं खुलेगी। महिलाओं के आंदोलन के दबाव में शराब कारोबारी को छह मई से खुली इस दुकान को समेटना पड़ा। शराब दुकान वाले भवन के स्वामी किशोरी लाल वर्मा ने मंगलवार को जिलाधिकारी को दुकान खाली कराने संबंधी पत्र भेजा था।
जिला आबकारी अधिकारी दीपाली साह ने बताया कि बृहस्पतिवार से लोहाघाट की दुकान इस जगह पर नहीं खुलेगी। इसके लिए नई जगह की तलाश की जाएगी। नए वित्त वर्ष के दूसरे महीने चंपावत जिले में शराब की 16 दुकानों में से छह दुकानें नहीं खुल सकी है। चंपावत व लोहाघाट की दो-दो तथा सूखीढांग और सिन्याड़ी की एक-एक दुकान लोगों के भारी विरोध के चलते नहीं खुल पा रही है।
विभाग का कहना है कि दुकानों के नहीं खुलने से राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। वहीं अवैध रूप से शराब बेंचने वाले भी इस मौके का लाभ उठाने से पीछे नहीं है। लोगों का कहना है कि दुकान नहीं खुलने वाली जगहों में तकरीबन दुगने दाम पर बमुश्किल दारू मिल पा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
पहले दिन जारी रही तंबाकू की बिक्री
चंपावत। अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश द्वारा जारी शासनादेश फिलहाल यहां नहीं पहुंचा है। इसके चलते बुधवार को रीठा साहिब और पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले तमाम इलाकों में तंबाकू की बिक्री पर कोई रोकटोक नहीं लगी।
पाटी का अतिरिक्त कार्यभार देख रहीं चंपावत की एसडीएम सीमा विश्वकर्मा का कहना है कि उन्हें जीओ की जानकारी नहीं है। बुधवार को वे प्रभारी मंत्री रेखा आर्या के कार्यक्रम में व्यस्त थीं। बृहस्पतिवार को कार्यालय खुलने पर जीओ के मुताबिक तंबाकू की बिक्री पर रोक लगाने को जरूरी कदम उठाए जाएंगे।