फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Lohaghat Kashmiri dance boom

बाराकोट के लड़ीधूरा महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

Thu, 13 Oct 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Thu, 13 Oct 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Lohaghat Kashmiri dance boom
लोहाघाट में कश्मीरी डांस की धूम - फोटो : अमर उजाला

लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के लड़ीधूरा महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। हरियाणा, पंजाब, अल्मोड़ा, देहरादून, जम्मू कश्मीर से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को देर रात तक झूमने के लिए मजबूर कर दिया।

विज्ञापन

बुधवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के कार्यक्रम अधिकारी जरनैल सिंह ने दीप जलाकर किया।

जितेंद्र बलूनी और गोकुल बिष्ट के नेतृत्व में आए अल्मोड़ा की हिमालय लोक कला केंद्र के कलाकारों और लोकगायिका रेनू बाला के नेतृत्व में आई नवज्योति एवं सांस्कृतिक संस्था देहरादून की टीम के कलाकारों ने दैणां होया बदरी केदार हो वंदना के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत की। महोत्सव समिति के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी ने बाहर से आई सभी टीमों के कलाकारों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि हरियाणा, पंजाब और जम्मू कश्मीर की टीमों की ओर से तीन दिनों तक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन


उत्तर क्षेत्र से आई जम्मू कश्मीर की टीम ने जम्मू कश्मीर में वसंत के आगमन पर किया जाने वाला लोकनृत्य रूफ तथा हरियाणा से आए दल ने लोकनृत्य फाग की मनमोहक प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। पंजाब से आई टीम के कलाकारों ने भांगड़ा नृत्य की दिलकश प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने में मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जितेंद्र तोमक्याल ने सारी कुमाऊं में सबहे भली चंपावत बजार, संगीता मैं फोन करूंलो तू नी उठाली मैसेज भेजूलो, सिलगड़ी का पाल चला ओ साली, रूमाली का गांठा, रियूड़ी काहैं ल्याछे ली, बेड़ू पाको बार मासा और बेबी प्रियंका ने घास काटुलो इजू ऊंचा डाना मां, गढ़वाली लोकगायिका रेनू बाला और गायक पुष्कर महर ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। संचालन जगदीश अधिकारी ने किया। इस मौके पर बीईओ महावीर सिंह, ब्लॉक प्रमुख निर्मल माहरा, प्रदीप रावत, राकेश करायत, प्रकाश अधिकारी आदि मौजूद थे।

लोहाघाट। लड़ीधूरा महोत्सव आयोजन समिति ने क्षेत्र के वृद्धजनों लाल सिंह बिष्ट, भूपाल दत्त शर्मा, प्यारे लाल वर्मा, पूर्णावती जोशी, कमला देवी, मोती देवी, जस राम, शेर सिंह अधिकारी, नारायण दत्त, शिवराज सिंह अधिकारी को सम्मानित किया। आयोजन में विनोद अधिकारी, महेश अधिकारी, गंगा दत्त, दयाकिशन तिवारी, गिरीश अधिकारी आदि सहयोग कर रहे हैं।


लोहाघाट। ब्लॉक प्रमुख निर्मल माहरा ने लड़ीधुरा मुख्य मंदिर तक सीसी मार्ग के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके अलावा रुद्रप्रकाश गहतोड़ी ने 11 हजार, प्रशांत वर्मा ने 11 हजार और हरीश सिंह मेहता ने 10 हजार की राशि दी, कल्पना जोशी ने 51 सौ रुपए की धनराशि समिति को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed