फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Lohaghat depot is losing one and a half lakhs per day

कोरोना वायरस का कहर:

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Lohaghat depot is losing one and a half lakhs per day
चंपावत। कोरोना वायरस का कहर से अब प्रदेश की अर्थ व्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ने लगा है। इसके खौफ का असर है कि जिन रोडवेज बसों में बैठने के लिए यात्रियों में मारामारी मची रहती थी, अब उनमें बैठने के लिए इन दिनों ढूंढकर भी यात्री नहीं मिल रहे हैं। जिसके चलते रोडवेज के लोहाघाट डिपो को प्रतिदिन डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

चालक परिचालकों के अनुसार पर्वतीय क्षेत्र से मैदानी क्षेत्र के लिए तो यात्री आसानी से मिल जा रहे हैं। लेकिन दिल्ली, देहरादून सहित अन्य मैदानी स्थानों से रोडवेज में आने वाले यात्रियों की संख्या लगातार घट रही है। वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी भुवन आर्या के अनुसार रोडवेज कार्यशाला में प्रत्येक बसों को कीटनाशकों का छिडक़ाव कर सेनेटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन

टाटा कंपनी में गई बसें ठीक होकर लौटी
चंपावत। लोहाघाट डिपो से तकनीकी खराबी दूर करने के लिए टाटा कंपनी में बसें ठीक होकर आ गई है। रोडवेज के एसएसआई भुवन आर्या के अनुसार तीन बसें लोहाघाट से देवीधुरा, देहरादून चलेंगी। तीन बसें लोहाघाट से दिल्ली के लिए संचालित होंगी। लोहाघाट डिपो की ओर से धारचूला दिल्ली बस सेवा को पुनर्जीवित किया जा रहा है। इस बस सेवा के संचालन में चार बसें लगेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकन व्यवसाय पर भी प्रभावित
चंपावत। कोरोना वायरस के चलते चिकन व्यवसाय पूरी तरह ठप पड़ा है। मैदानी क्षेत्रों से मुर्गियों का आना बंद सा हो गया है। चिकन विक्रेताओं का कहना है कि चिकन के साथ-साथ अंडों की बिक्री भी ठप हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed