फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Lohaghat depot gets two more new buses

Champawat News: लोहाघाट डिपो को मिली दो और नई बसें

Fri, 13 Mar 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 13 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Lohaghat depot gets two more new buses
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज के लोहाघाट रोडवेज डिपो को दो नई बसें और मिल चुकी हैं। डिपो को नई बसें मिलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी, इससे डिपो में वर्तमान में 18 नई बसें हो चुकी हैं।
विज्ञापन

रोडवेज के एसएसआई जगदीश नारायण ने बताया कि दो नई बसें मिलने से डिपो का बेड़ा 37 बसों का हो गया है। इन दो नई बसों का संचालन देहरादून रूट पर किया जा रहा है। डिपो 14 बसों का संचालन दिल्ली रूट पर करता है और अब चार बसों का संचालन देहरादून के लिए किया जाएगा। बता दें कि लोहाघाट से दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, देहरादून, बरेली, काशीपुर, हल्द्वानी, नैनीताल आदि रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। बसों की कमी के चलते पहली मार्च से बरेली की एक सेवा और ऋषिकेश के लिए बस का संचालन नहीं हो पा रही थी। दो बस मिलने के बाद उम्मीद है कि बंद रूटों पर भी बसों का संचालन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed