{"_id":"687fc98277d449b1d3020574","slug":"liquor-was-being-sold-at-over-rate-instructions-for-action-champawat-news-c-229-1-shld1026-126957-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: ओवर रेट पर बिक रही थी शराब, कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: ओवर रेट पर बिक रही थी शराब, कार्रवाई के निर्देश
Tue, 22 Jul 2025 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 22 Jul 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में अंग्रेजी शराब की दुकान का निरीक्षण करती एसडीएम। स्रोत : सूचना
लोहाघाट (चंपावत)। नगर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के निरीक्षण के दौरान ओवर रेटिंग सहित तमाम खामियां पकड़ में आईं। एसडीएम ने दुकान संचालक को सख्त चेतावनी जारी की है।
डीएम के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम नितेश डागर ने नगर की अंग्रेजी शराब की दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रिंट रेट से अधिक मूल्य पर शराब की बिक्री, ऑनलाइन भुगतान प्रणाली का निष्क्रिय होना, स्टॉक रजिस्टर में विसंगतियां और ग्राहकों को बिल, रसीद न देने का मामला सामने आया। एसडीएम ने अनुज्ञापी के विरुद्ध नियमानुसार जुर्माने और विधिक कार्रवाई किए जाने की संस्तुति आबकारी विभाग को की है।
निरीक्षण के दौरान शराब के मूल्य की पुष्टि के लिए दो क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षकों को ग्राहक के रूप में दुकान पर भेजा गया। दोनों अधिकारियों ने कुछ व्हिस्की और बीयर खरीदी जिनके लिए उनसे निर्धारित एमआरपी से 100 अधिक वसूले गए। बिल की जांच में इस अनियमितता की पुष्टि हुई। एक अन्य ग्राहक की ओर से भी यह बताया गया कि संबंधित दुकान में शराब अक्सर अधिक मूल्य पर बेची जाती है।
विज्ञापन
स्टॉक रजिस्टर की जांच के दौरान यह पाया गया कि नवीन प्राप्ति तो दर्ज थी लेकिन बकाया स्टॉक दर्ज नहीं था जिससे वास्तविक स्टॉक का सत्यापन संभव नहीं हो सका। डीएम ने जनपद की सभी मदिरा की दुकानों के संचालकों को सख्त चेतावनी जारी की है कि यदि भविष्य में किसी दुकान में इस प्रकार की अनियमितताएं पाई जाती हैं तो संबंधित अनुज्ञापी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।