फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Liquor shops will remain closed 48 hours before voting and on the day of counting.

Champawat News: मतदान से 48 घंटे पहले और मतगणना के दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें

Wed, 17 Apr 2024 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 17 Apr 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Liquor shops will remain closed 48 hours before voting and on the day of counting.
चंपावत। लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान दिवस से दो दिन पूर्व और मतगणना के दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नवनीत पांडे ने आदेश पारित करते हुए कहा है कि मतदान से 48 घंटे की अवधि के दौरान संबंधित मतदान क्षेत्र के भीतर शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इसके साथ ही किसी भी होटल, भोजनालय अथवा किसी अन्य सार्वजनिक या निजी स्थान में किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों की बिक्री नहीं की जा सकेगी। इसी तरह मतगणना के दिन पूरे दिन जनपद की देशी-अंग्रेजी शराब की सभी दुकानें और सैन्य कैंटीन को पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। इस दौरान मादक पदार्थों की बिक्री और परिवहन पूरी तरह निषिद्ध रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने करने वाले के खिलाफ सुसंगत आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन

--
मतदान केंद्र में कोई भी व्यक्ति नहीं ले जा सकेगा मोबाइल फोन

चंपावत। लोकसभा चुनाव के दौरान कोई भी व्यक्ति मतदान केंद्र में मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे ने सभी अधिकारियों, कर्मियों और निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशियों, उनके एजेंटो, जनप्रतिनिधियों, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों, मतदाताओं आदि को सूचित करते हुए कहा है कि 19 अप्रैल को मतदान के दिन मतदेय स्थल के अंदर कोई भी व्यक्ति मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेगा और न ही कोई फोटो और वीडियोग्राफी ही करेगा। उन्होंने कहा की निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार पात्र कार्मिक जिन्हें मतदेय स्थल में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति है उन्हें भी फोटोग्राफ और वीडियोग्राफी करने की अनुमति नहीं होगी। संवाद
विज्ञापन

--
जो जिले के मतदाता नहीं उन्हें छोड़नी पड़ेगी जिले की सीमा

चंपावत। जो जिले के मतदाता नहीं है उन्हें मतदान से पूर्व जिले की सीमा छोड़नी पड़ेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से जारी एसओपी के तहत राजनैतिक कार्यकर्ताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं जो चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए जनपद में उपस्थित है। जनपद की सीमा के बाहर के लोग जो जनपद के मतदाता नहीं है वह मानक संचालन प्रक्रिया के दृष्टिगत 48 घंटे पूर्व जनपद की सीमा को छोड़ दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
चुनाव नजदीक, पूर्णागिरि धाम में कम पहुंचे श्रद्धालु

टनकपुर (चंपावत)। लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही कम हो गई है। रामनवमी पर मात्र दो-तीन हजार श्रद्धालु ही मां के दर्शन के लिए पहुंचे। इससे मेला क्षेत्र के अधिकांश पड़ाव क्षेत्रों में सन्नाटा पसरा रहा। अब मतदान के बाद ही श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। ठुलीगाड़ थाना प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया कि दो-तीन हजार श्रद्धालु ही मां के दर्शन के लिए पहुंचे। नगर के शारदा घाट में भी अन्य दिनों की अपेक्षा बहुत कम श्रद्धालु स्नान के लिए आए। नेपाल सीमा सील होने से बैराज मार्ग पर सन्नाटा पसरा रहा। संवाद




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed