फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   leopard that attacked woman in Churani village Lohaghat captured in cage

UK News: च्यूरानी गांव में महिला पर हमला करने वाला आदमखोर तेंदुआ पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Tue, 18 Nov 2025 01:48 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 18 Nov 2025 01:48 PM IST
सार

च्यूरानी गांव में महिला पर हमला करने वाला तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में फंस गया है। तेंदुए के फंसने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
leopard that attacked woman in Churani village Lohaghat captured in cage
च्यूरानी में पिंजड़ी में फंसा हमलावर तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोहाघाट विकासखंड बाराकोट के च्यूरानी गांव में महिला पर हमला करने वाला तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में फंस गया है। तेंदुए के फंसने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। रेंजर राजेश कुमार जोशी ने बताया कि करीब चार दिन पूर्व तेंदुए ने खेत में घास काट रही महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। तेंदुए ने महिला के पीठ में नाखून लगाए थे। घायल महिला का उप जिला अस्पताल लोहाघाट में इलाज किया गया। रेंजर ने बताया कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए विभाग ने गांव में पिंजरा लगाया था। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने तेंदुए के गुर्राने की आवाज सुनी तो पिंजरे के पास पहुंचे। पिंजरे में तेंदुआ कैद मिला।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन रेंजर जोशी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को रेस्क्यू किया गया। रेंजर ने बताया कि तेंदुआ लगभग 5-6 वर्ष का है जो पूरी तरह स्वस्थ है। उच्च अधिकारियों के निर्देश मिलते ही इसे रेस्क्यू सेंटर भेज दिया जाएगा। रेस्क्यू अभियान में वन दरोगा प्रकाश गिरी, राजेंद्र प्रसाद, मोहन तिवारी, कुंवर सिंह समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

मंगोली में तेंदुआ पकड़ से दूर
लोहाघाट ब्लॉक के मंगोली गांव में आमदखोर तेंदुआ वन विभाग की पकड़ से बाहर है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने तीन पिंजरे लगाने के साथ 10 कैमरा ट्रैप और ड्रोन लगाया हुआ है। इसके बावजूद तेंदुए की लोकेशन नजर नहीं आ रही है। रेंजर नारायण दत्त पांडेय ने बताया कि मंगोली के गांव के पास सोमवार सुबह ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई दिया। रेंजर ने बताया पिंजरे का स्थान बदलने के साथ एक और पिंजरा लगाया जा रहा है। विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। तेंदुआ एक ही दिन कैमरा ट्रैप में दिखाई दिया है उसके बाद से वह नजर नहीं आया। रेंजर ने बताया कि गांव और उसके आसपास लगातार गश्त की जा रही है। अब तक विभाग ने तीन पिंजरे लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed