{"_id":"69a71759ab284aa6b702d697","slug":"leopard-scare-dims-holi-singing-champawat-news-c-229-1-shld1026-136320-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: तेंदुए की दहशत से होली गायन की चमक हुई कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: तेंदुए की दहशत से होली गायन की चमक हुई कम
Tue, 03 Mar 2026 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट गांव में तेंदुए ने महिला पर हमला करने के बाद ग्रामीण सहमे हुए हैं। इस कारण जगह-जगह रात में होने वाले होली गायन भी बंद कर दिए हैं। ग्रामीणों ने घास लकड़ी के लिए जंगल जाना छोड़ दिया है और शाम होते ही ग्रामीण घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
ग्रामीणों में तेंदुए का इतना खौफ हो गया है कि उन्होंने रात में होली गायन भी बंद कर दिया है। लोगों का कहना है कि बाराकोट क्षेत्र में तेंदुए की दहशत बढ़ती जा रही है। पूर्व में तेंदुआ एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार चुका है जबकि दो अन्य लोगों को घायल भी कर चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हमलावर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। रेंजर आरके जोशी ने बताया कि वन विभाग की टीम क्षेत्र में सक्रिय है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। बताया कि वन विभाग की टीम लगातार प्रभावित क्षेत्र में गश्त कर रही है। पिंजरे और ट्रेप कैमरे लगाकर तेंदुए को पकड़ने के प्रयास कर रही है।