फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Leopard made a bite of cow in Kochra

Champawat News: तेंदुए ने कोचरा में गाय को बनाया निवाला

Sun, 22 Dec 2024 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 22 Dec 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Leopard made a bite of cow in Kochra
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड बाराकोट के छुलापै गांव के कोचरा तोक में तेंदुए ने एक गाय को मौत के घाट उतार दिया। वहीं राइकोट बुंगा, राइकोट कुंवर क्षेत्र में भी तेंदुए की दहशत है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार सुबह दिनेश चंद्र पंत की गाय खेतों से घास चुग रही थी। तभी तेंदुए ने गाय पर हमला कर दिया। निवर्तमान ग्राम प्रधान कैलाश चंद्र, रमेश चंद्र ने वन विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

बीते दिनों राइकोट बुंगा के काला पानी के जंगल में युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। रेंजर दीप जोशी ने बताया कि राइकोट क्षेत्र में तीन पिंजरे और पांच कैमरा ट्रैप लगाए हैं, लेकिन तेंदुआ पिंजरे के आसपास नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed