{"_id":"697254d9c033a2b9d704a472","slug":"leopard-attacks-and-injures-bull-in-phagpur-champawat-news-c-229-1-shld1026-134538-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: फागपुर में तेंदुए ने हमला कर बैल को घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: फागपुर में तेंदुए ने हमला कर बैल को घायल किया
Thu, 22 Jan 2026 10:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 22 Jan 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र में तेंदुए की दहशत थमने का नाम नहीं रही है। बीते दिवस आंबेडकर ग्राम फागपुर निवासी एक ग्रामीण के बैल पर तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ कर अन्यत्र पहुंचाने की मांग की है।
बीते बुधवार को फागपुर निवासी ग्रामीण केशव राम का बैल गांव किनारे एनएचपीसी की पावर चैनल के पास चर रहा था। इसी बीच घात लगाए तेंदुए ने बैल पर हमला कर घायल कर दिया। प्रधान गीता देवी ने वन विभाग को घटना की सूचना दी है। उन्होंने पीड़ित ग्रामीण को मुआवजा देने की मांग की है। बता दें कि कई माह से तेंदुआ सैलानीगोठ, सेना छावनी, फागपुर, एनएचपीसी और गढ़ीगोठ क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। पिछले चार माह में तेंदुए ने बनबसा क्षेत्र में करीब 10 मवेशियों को निवाला बनाया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। संवाद