फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Leopard attack on scooter and bike rider, narrow escape

Champawat News: स्कूटी और बाइक सवार पर तेंदुए का हमला, बाल बाल बचे

Sun, 03 Dec 2023 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 03 Dec 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Leopard attack on scooter and bike rider, narrow escape
लोहाघाट (चंपावत)। शहर के पास गलचौड़ा क्षेत्र में तेंदुए ने स्कूटी और बाइक सवार पर हमला कर दिया। हमले में दोनों सवार मामूली रूप से चोटिल हुए। शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन

स्कूटी से चनकांडे घर जा रहे विपिन पांडेय और बाइक से जा रहे आईटीबीपी के एक हिमवीर पर शनिवार देर शाम तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के झपट्टा मारने से आईटीबीपी के हिमवीर के पांव में चोट लगी। वहीं स्कूटी सवार पांडेय ने बताया कि छमनियाचौड़ स्टेडियम के पास घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उन पर झपट्टा मार दिया। शोर मचाने के बाद तेंदुआ उन्हें छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन

तेंदुए के हमले से क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। आरडी चौथिया, भगवत प्रसाद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी, ग्राम प्रधान भुवन चौबे, योगेश ओली, बसंत चतुर्वेदी, महेश चंद्र, विनोद ओली आदि ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed