{"_id":"6644f2fdb788fc3397055cf0","slug":"late-havildar-joshi-cremated-with-military-honors-champawat-news-c-229-1-shld1010-108288-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: दिवंगत हवलदार जोशी की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: दिवंगत हवलदार जोशी की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि
Wed, 15 May 2024 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 15 May 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के पंचेश्वर घाट पर सेना के दिवंगत हवलदार जोशी को अंतिम विदाई देते सेना के जवान। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोहाघाट ब्लॉक के डुंगरी निवासी सेना के हवलदार का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पिथौरागढ़ से आई सेना की टुकड़ी ने मातमी धुन बजाकर दिवंगत हवलदार को अंतिम सलामी और श्रद्धांजलि दी।
बता दें कि 13 मई की सुबह मूल रूप से डुंगरी दिगालीचौड़ हाल लोहाघाट सेरीगैर निवासी हवलदार केडी जोशी का सेना के वाहन और बस के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में निधन हो गया था। मंगलवार देर शाम झांसी से ईएमई बटालियन में तैनात नायब सूबेदार उमेद सिंह और नायब सूबेदार हरीश सिंह शव को लेकर उनके आवास पर पहुंचे। तिरंगे में लिपटे शव को देखकर मां बसंती देवी पत्नी चंद्रकला, बेटी दीक्षा, बेटा तनुज जोशी सहित परिजन बेसुध हो गए।
बुधवार को पंचेश्वर घाट पर पिथौरागढ़ से आई सेना की टुकड़ी ने मातमी धुन बजाकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। उनके भाई धर्मानंद जोशी, पूर्व प्रधान महेश चंद्र जोशी ने चिता को मुखाग्नि दी। उनके निधन पर विधायक कुशाल सिंह अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, पूर्व प्रमुख योगेश मेहता, पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, राजू गड़कोटी, मोनू बिष्ट, एलएम कुंवर, संजय भट्ट आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।