{"_id":"575c435c4f1c1b9c0c9c5f93","slug":"kuleti-school-teacher-in-class-will-come-from-california","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलिफोर्निया से आए शिक्षक लेंगे कुलेठी स्कूल में क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलिफोर्निया से आए शिक्षक लेंगे कुलेठी स्कूल में क्लास
सतीश जोशी ‘सत्तू’, चंपावत
Updated Sat, 11 Jun 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
कैलिफोर्निया से आए शिक्षक लेंगे कुलेठी स्कूल में क्लास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमालयन वाटर सर्विस एवं पर्यावरण संरक्षण समिति (हिमवत्स) की ओर से अंगीकृत किए गए राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुलेठी में कैलिफोर्निया से आए शिक्षक बच्चों की क्लास लेंगे। इसके लिए जुलाई में छात्र-छात्राओं की पांच दिनों तक स्पेशल क्लासें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
जिसमें कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शिक्षक बच्चों को कंप्यूटर, मैथ्स, सांइस आदि विषयों में विभिन्न जानकारियां देंगे। हिमवत्स संस्था के सचिव डा.जीबी बिष्ट ने बताया कि स्माल स्टेप फाउंडेशन की ओर से चार जुलाई से आठ जुलाई तक प्राथमिक विद्यालय कुलेठी में कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शिक्षक तनूजा सिंह, जयश्री, शालू जैसवानी सहित चार शिक्षक बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से गोद लिए गए सभी विद्यालयों में पहली कक्षा से ही कंप्यूटर प्रोग्राम के जरिए शिक्षण प्रणाली लागू की गई है। संस्था संचालित सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को विज्ञान करके सीखो के जरिए यू ट्यूब के माध्यम से प्रयोगात्मक ज्ञान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
सात स्कूलों में शुरू की गई है टैबलेट टीचिंग
हिमवत्स संस्था की ओर से गोद लिए गए सात सरकारी विद्यालयों में नए शिक्षा सत्र से टैबलेट टीचिंग प्रणाली शुरू हो गई है। संस्था की ओर से गोद लिए गए प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल कुलेठी, त्यारकूड़ा, खर्ककार्की, डूंगरासेठी, चंपावत, लटोली आदि विद्यालयों में ई लर्निग के साथ ही टैबलेट टीचिंग शुरू कर दी है।
मानवाधिकार आयोग के सदस्यों ने की सराहना
बीते दिनों जिले के भ्रमण में आई राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्यों ने भी हिमवत्स संस्था की ओर से सरकारी प्राथमिक विद्यालयों को गोद लेने और वहां कंप्यूटर शिक्षा प्रणाली की सराहना की। आयोग के सदस्य डी मुरूगेशन और एके जैन ने अपने भ्रमण में प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाईस्कूल कुलेठी का निरीक्षण किया था और संस्था सदस्यों की पीठ भी थपथपाई थी।
पुस्तकालय के साथ इंटरनेट की भी है व्यवस्था
हिमवत्स संस्था के गोद लिए गये कुलेठी स्कूल के सांइस रिसोर्स सेंटर में विज्ञान प्रयोगशाला और पुस्तकालय के साथ इंटरनेट की भी व्यवस्था की गयी है। कोई भी छात्र अथवा आम जनता यहां आकर कंप्यूटर और इंटरनेट सेवा का लाभ उठा सकता है। पुस्तकालय में विभिन्न ज्ञान उपयोगी पुस्तकों में एनडीए, विभिन्न छात्रवृत्तियों, सैनिक स्कूल, मेडिकल, इंजीनियरिंग में भौतिक, रसायन विज्ञान, गणित संबंधित लगभग 3500 पुस्तकें उपलब्ध हैं।