फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Krishnanand became the President of Purnagiri Dham Temple Committee

कृष्णानंद उर्फ किशन तिवारी बने पूर्णागिरि धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Krishnanand became the President of Purnagiri Dham Temple Committee
कृष्णानंद उर्फ किशन तिवारी। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम मंदिर समिति के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गए हैं। पांच साल के लिए गठित समिति में अध्यक्ष पद पर कृष्णानंद तिवारी उर्फ किशन तिवारी निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी निवर्तमान अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय को 12 वोटों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर नीरज पांडेय ने लगातार दूसरी बार कब्जा जमाया है। सचिव पद पर सुरेश तिवारी और कोषाध्यक्ष पद पर नवीन तिवारी काबिज हुए हैं।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी हीरा बल्लभ तिवारी की निगरानी में रविवार को सुबह आठ बजे से पुलिस सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। 394 में से एक वोट आयु सीमा को लेकर निरस्त हुआ। शाम पांच बजे तक 365 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम पांच बजे से चुनाव अधिकारियों की कमेटी की निगरानी में मतों की गिनती शुरू हुई। मतों की गिनती के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी हीरा बल्लभ तिवारी ने नतीजों की घोषणा की। इसके मुताबिक अध्यक्ष पद पर किशन उर्फ कृष्णानंद तिवारी ने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी निवर्तमान अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय को 12 वोटों से शिकस्त दी। किशन को 186 और भुवन को 174 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर नीरज को 1102 और निकटतम प्रतिद्वंद्वी नेत्र बल्लभ तिवारी को 88 मत मिले। सचिव पद पर सुरेश तिवारी को 225 और प्रतिद्वंद्वी गिरीश के पक्ष में 140 मत पड़े। इसी तरह कोषाध्यक्ष पद पर नवीन तिवारी को 160 और निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 120 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed