फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Killing of former Vice-President of BJYM

भाजयुमो के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष की हत्या

Sun, 14 Jan 2018 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत Updated Sun, 14 Jan 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
Killing of former Vice-President of BJYM
देवीधुरा में रमेश का शव मिलने के बाद उमड़ी क्षेत्रीय लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
 घर से गत 11 जनवरी से लापता भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष रमेश चम्याल की अज्ञात लोगों ने गला घोटकर हत्या कर दी। देवीधुरा के समीप स्थित वन विभाग रेंज कार्यालय के पास स्कबर में रविवार को रमेश का शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की पुष्टि हुई। एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने मृतक के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


देवीधुरा से लगे पखोटी गांव निवासी रमेश चम्याल उर्फ रामू चम्याल (33) पुत्र लाल सिंह चम्याल 11 जनवरी को घर से कहीं गए थे। मोबाइल बंद होने से परिजनों का उनसे संपर्क भी नहीं हो पा रहा था। रविवार को अपने छोटे भाई रमेश की तलाश में निकले युवक कांग्रेस के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र संयोजक त्रिभुवन चम्याल को घर से करीब दो किलोमीटर दूर स्कबर में रमेश का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पाटी के एसओ प्रेम विश्वकर्मा, एसडीएम निर्मला बिष्ट, एसपी धीरेंद्र गुुंज्याल, लोहाघाट के थानेदार बीएस बृजवाल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेज दिया गया। परिजनों के आग्रह पर डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल के सर्जन डॉ.आरपी खंडूरी व लोहाघाट सीएचसी के डॉ. मंजीत सिंह ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में गला घोंटने से हत्या होने और हाथ-पांव को बांधने के निशान का उल्लेख किया गया है। रिपोर्ट में हत्या 12 से 18 घंटे पहले होने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में कोहराम मचा
रमेश चम्याल का शव मिलने से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रमेश की पत्नी प्रेमा, पुत्री खुशी, मनीषा, बबीता और उनके पिता मां बाराही मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लाल सिंह चम्याल, भाई त्रिभुवन गहरे सदमे में हैं। परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। रमेश तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई नंदन सिंह चम्याल लोहाघाट स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 36वीं वाहिनी में तैनात हैं।  नंदन सिंह रविवार को सुबह अपनी बटालियन के साथ आसाम जाने वाले थे। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद वह आसाम जाने का कार्यक्रम स्थगित कर घर पहुंच गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed