फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Khetikhan Animal Hospital became doctorless

Champawat News: डॉक्टर विहीन हुआ खेतीखान पशु अस्पताल

Fri, 16 Jun 2023 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 16 Jun 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Khetikhan Animal Hospital became doctorless
चंपावत। लंपी वायरस के प्रकोप के बावजूद चंपावत जिले को पशु अस्पताल के लिए डॉक्टर नहीं मिल रहे हैं। हालिया स्थानांतरण का असर यह हुआ कि जिले का एक अस्पताल डॉक्टर विहीन हो गया है। पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. प्रेम कुमार ने जिले के तीन डॉक्टर और चार कर्मियों का तबादला किया है। दो डॉक्टर इसी जिले में स्थानांतरित हुए हैं। तीसरे डॉक्टर को खेतीखान से हरिद्वार के बहादराबाद भेजा गया है। इससे अब खेतीखान अस्पताल डॉक्टर विहीन हो जाएगा। इसी तरह से तामली पशु सेवा केंद्र में पशुधन प्रसार अधिकारी की तैनाती होगी लेकिन मडलक का सेवा केंद्र खाली हो जाएगा।
विज्ञापन

जिन डाॅक्टर और पशुधन प्रसार अधिकारियों का तबादला हुआ है उनमें पशु प्रजनन प्रक्षेत्र नरियालगांव के डॉ. राहुल कुमार जोशी को इजड़ा, खेतीखान के डॉ. अतुल कुमार को नरियालगांव, इजड़ा के डॉ. प्रवीण कुमार सिंह को पशु लोक के रोग नियंत्रण प्रयोगशाला भेजा गया है। इसके अलावा पशु सेवा केंद्र मडलक के पशुधन प्रसार अधिकारी प्रणव प्रकाश शर्मा को तामली, बनबसा रोग निदान केंद्र की पशुधन प्रसार अधिकारी निशा ओली को पशु सेवा केंद्र सूखीढांग, रुद्रपुर से राजेंद्र कुमार को टनकपुर अब टनकपुर, नरियालगांव के वेद प्रकाश को बहादराबाद (हरिद्वार) भेजा गया है।
विज्ञापन

बाक्स
प्रतिस्थानी बगैर कार्यमुक्त नहीं होने देंगे
मडलक के पशुधन प्रसार अधिकारी के तबादले से लोगों में नाराजगी
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे मडलक पशु सेवा केंद्र के पशुधन प्रसार अधिकारी का तामली तबादला करने से लोगों में नाराजगी है। लोगों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर प्रतिस्थानी नहीं आने तक पशुधन प्रसार अधिकारी को कार्यमुक्त नहीं करने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य हयात सिंह धौनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर कहा कि प्रतिस्थानी के बगैर मडलक के पशुधन प्रसार अधिकारी के तबादले से क्षेत्र के पशुपालकों को दुश्वारी होगी। डुंगरालेटी, बगोटी, मजपीपल, गुरैली, मडलक, होला सलमा, गुड़मांगल, बिल्दे आदि क्षेत्र इसी पशु सेवा केंद्र पर आश्रित है। लेकिन यहां से अधिकारी हटाया तो गया है, यहां भेजा किसी को नहीं गया है। सीवीओ डॉ. पीएस भंडारी का कहना है कि वैकल्पिक व्यवस्था से क्षेत्र के मवेशियों का इलाज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed