{"_id":"6833524340e498f6e906298f","slug":"khatoli-wala-reetha-road-closed-due-to-debris-champawat-news-c-229-1-shld1026-124383-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: खटोली वैला रीठा मार्ग मलबा आने के कारण बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: खटोली वैला रीठा मार्ग मलबा आने के कारण बंद
Sun, 25 May 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 25 May 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जिले के खटोली वैला रीठा मोटर मार्ग पर पहाड़ी से गिरे मलबे के बाद पैदल जाती महिला। स्रोत
चंपावत। खटोली वैला रीठा मोटर मार्ग बारिश होने से जगह-जगह बंद हो गया है, इससे दर्जनों गांवों के लोगों का संपर्क मुख्य मार्ग और जिला मुख्यालय से कट गया है। सड़क बंद होने से ग्रामीण पैदल चलने के लिए मजबूर हैं। रविवार को तड़के सुबह हुई बारिश तेज बारिश से खटोली वैला रीठा मोटर मार्ग में पहाड़ी से जगह-जगह मलबा आने से बंद हो गया।
ग्रामीण रमेश सिंह महर, गंगा सिंह, सरपंच कमल सिंह, पान सिंह, रेनू देवी, सोनू देवी, हेमा देवी आदि ने बताया कि पहली बारिश में ही सड़क जगह-जगह बंद हो गई है। बताया कि दर्जनों गांवों का संपर्क मुख्यालय से कट गया है। सड़क बंद होने से खटोली, पछनई, लड़बोरा, बैला, मल्ली खटोली, तलाड़ी, साल, मछियाड़ सहित अन्य गांवों की बड़ी आबादी की आवाजाही ठप हो गई है। संवाद
-- -
चंपावत में 11 मिमी बारिश
चंपावत। चंपावत मुख्यालय में बारिश होने से नगर के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आपदा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चंपावत में 11 मिमी, पाटी में पांच, टनकपुर और बनबसा एक-एक लोहाघाट में .5 मिमी बारिश हुई। तड़क सुबह तेज गरज और हवाओ के साथ मूसलाधार बारिश हुई। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। नगर के आंतरिक मार्गों की नालियां चोक होने से गंदा पानी रास्तों में बहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संवाद