फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   khanan in Sharda

शारदा के अप स्ट्रीम में खनन पर फिर लगा ब्रेक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
khanan in Sharda
टनकपुर (चंपावत)। नदी का जल स्तर बढ़ने और वन विभाग द्वारा जंगल के रास्ते निकासी पर फिर रोक लगाने से शारदा के अप स्ट्रीम से खनिज निकासी थम गई है। अलबत्ता डाउन स्ट्रीम से निकासी जारी है। अप स्ट्रीम से निकासी बंद होने से वन निगम को ई-रवन्ना पोर्टल में एडवांस जमा राशि का नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

31 मई को अवधि पूरी होने पर खनन बंद हो गया था लेकिन लॉकडाउन के कारण हुए राजस्व के नुकसान को देखते हुए सरकार ने आठ से 30 जून तक दोबारा खनन शुरू किया है। इधर वर्षा से लगातार बढ़ता शारदा का जल स्तर अप स्ट्रीम से खनिज निकासी में बाधक बनता रहा। मार्ग जलमग्न होने के बाद कारोबारियों ने खनिज निकासी बंद की तो वन विभाग ने जंगल के सुरक्षित रास्ते से निकासी की अनुमति दी लेकिन रायल्टी चोरी की शिकायतें मिलने के बाद अब वन विभाग ने फिर जंगल के रास्ते निकासी पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे अप स्ट्रीम में बृहस्पतिवार से निकासी बंद हो गई है। शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी महेश सिंह बिष्ट ने बताया कि डीएफओ के निर्देश पर जंगल के रास्ते से खनिज निकासी रोकी गई है। इधर वन निगम के खनन प्रभारी हरीश पाल का कहना है कि अप और डाउन स्ट्रीम के टारगेट को देखते हुए सरकार के ई-रवन्ना पोर्टल पर एडवांस रायल्टी के रूप में 27 लाख रुपयेे की राशि जमा की गई थी, जो अभी करीब 23 लाख रुपये शेष है। अप स्ट्रीम से निकासी नहीं हुई तो विभाग को एडवांस जमा की गई रायल्टी के सापेक्ष राजस्व नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन

44 हजार क्यूसेक पहुंचा शारदा का जलस्तर
टनकपुर। पहाड़ में हुई वर्षा से शारदा का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को जहां नदी में 37 हजार क्यूसेक पानी था, वहीं िरात 12 बजे से यह बढ़कर वृहस्पतिवार को 44 हजार 746 पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अवैध खनन के संदेह में पकड़े ट्रक की जांच जारी
टनकपुर। अवैध खनिज निकासी के संदेह पर पकड़े गए शक्तिमान ट्रक को लेकर प्रशासन ने अभी कोई फैसला नहीं लिया है। अलबत्ता वन निगम ने अपनी आख्या में वाहन स्वामी द्वारा दो दिन पूर्व खनन क्षेत्र में वाहन खराब होने की सूचना देने की बात कही है। खनन प्रभारी हरीश पाल ने बताया कि विभाग की ओर से आख्या एसडीएम को सौंप दी गई है। बुधवार को एसडीएम दयानंद सरस्वती ने अप स्ट्रीम खनन क्षेत्र में औचक छापा मार एक शक्तिमान ट्रक को अवैध खनिज निकासी के संदेह में पकड़ा है, जिसकी जांच चल रही है।
टैक्स माफ नहीं होने से माल वाहक वाहन मालिकों में रोष
टनकपुर (चंपावत)। परिवहन विभाग द्वारा माल वाहक वाहनों से लॉकडाउन अवधि का भी पैनाल्टी के साथ टैक्स वसूले जाने से वाहन मालिकों में खासा रोष है। मां शारदा शक्तिमान ट्रक खनन यूनियन ने इसका विरोध करते हुए लॉकडाउन अवधि का टैक्स माफ करने की मांग की है। यूनियन ने इस बाबत मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा है।
बृहस्पतिवार को एसडीएम दयानंद सरस्वती को सौंपे ज्ञापन में यूनियन ने कहा है कि लॉकडाउन में शारदा से खनन बंद रहने से उनके वाहन खड़े रहे। इस कारण वाहन मालिकों की आय प्रभावित रही। सरकार ने व्यवसायिक वाहनों पर लॉकडाउन अवधि में टैक्सी माफ करने की घोषणा की थी लेकिन अब परिवहन विभाग द्वारा न सिर्फ लॉकडाउन अवधि का पूूरा टैक्स वसूला जा रहा है बल्कि पैनाल्टी भी लगाई जा रही है। टैक्स और पैनाल्टी माफ नहीं किए जाने से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे वाहन मालिकों पर दोहरी मार पड़ रही है। उन्होंने सरकार की घोषणा के अनुरूप माल वाहक वाहनों पर लॉकडाउन अवधि तीन माह का टैक्स, बीमा, फिटनेस आदि मेें छूट देने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में यूनियन अध्यक्ष आनंद सिंह महर अन्नी, देवेंद्र नाथ, सतीश कुमार और ललित मोहन जोशी शामिल थे।

-टैक्सी वाहनों का टैक्स माफी के हैं आदेश
सरकार की ओर से टैक्सी वाहनों पर लॉकडाउन अवधि का टैक्स माफ करने के आदेश मिले हैं लेकिन माल वाहक वाहनों के बारे में ऐसा कोई आदेश फिलहाल नहीं मिला है। वाहनों के मालिक इस बारे में प्रत्यावेदन देते हैं तो उस पर विचार के लिए प्रत्यावेदन उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। - रश्मि भट्ट, एआरटीओ टनकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed