{"_id":"59f9fcc54f1c1b9e678b8c56","slug":"kerala-government-sack-give-memorandum","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल सरकार बर्खास्त करो, ज्ञापन दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरल सरकार बर्खास्त करो, ज्ञापन दिया
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
चलो केरल अभियान के पोस्टर का विमोचन करते एबीवीपी के विभाग संयोजक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकताओं ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर केरल की सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। इस मौके पर11 नवंबर को केरल में होने वाली महारैली को सफल बनाने को लेकर मंत्रणा की गई। चलो केरल अभियान पोस्टर का विमोचन किया गया।
बुधवार को विभाग संयोजक देवेंद्र बोहरा की अध्यक्षता और जिला संयोजक विनोद बगौली के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 11 नवंबर को केरल में कम्युनिस्ट सरकार एवं विचारधारा, संघ एवं एबीवीपी कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में महारैली होगी। जिसमें जिले भर से सैकड़ों कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से केरल में हुई हिंसा का विरोध किया। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष विवेक पुजारी, दीपक देव, इंदर ढेक, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि कमल सिंह, प्रदीप, दीपक फर्त्याल, पीयूष जोशी, प्रेमबल्लभ, विनय पचौली, विजय कुमार, हरीश जोशी, धीरज चौड़ाकोटी, पंकज विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।