फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Karnkrayt beat the Barakot

कर्णकरायत ने बाराकोट को हराया

Sat, 09 Jan 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट/खेतीखान
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट/खेतीखान Updated Sat, 09 Jan 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन

पुलहिंडोला में चल रह नैन सिंह धौनी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को दो मैच हुए। पहले मैच में कर्णकरायत ने 153 रन बनाए। जवाब में बाराकोट की टीम मात्र 70 रन ही बना सकी। विजेता टीम के राकेश ने 52 रन बनाने के साथ चार विकेट लिए, जिन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया। दूसरे मैच में बिशुंग ने 136 रन बनाए, जवाब में चमदेवल की टीम 105 रन ही बना सकी। विजेता टीम के ललित ने 34 रन बनाने के साथ चार विकेट लिए, जिन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंपायरिंग हरीश, भुवन, स्कोरिंग मनोज, कमेंट्री रामू और राकेश ने की।

विज्ञापन


उधर, खेतीखान में चल रही हर्षदेव ओली मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में ढेक इलेवन की टीम 56 रन ही बना सकी। जवाब में सिरमोली की टीम ने आठ विकेट पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। केसी ने चार विकेट लिए, जिन्हेें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरे मैच में टाक ने 102 रन बनाए। जवाब में बिशुंग की टीम 88 रन ही बना सकी। आनंद सिंह ने 10 रन बनाने के साथ तीन विकेट लिए, जिन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंपायरिंग रोहित, मनोज, स्कोरिंग गौरव ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed