फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Karki Farm Society launched cleanliness drive in the colony

कार्की फार्म सोसायटी ने कॉलोनी में चलाया स्वच्छता अभियान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Karki Farm Society launched cleanliness drive in the colony
टनकपुर (चंपावत)। कार्की फार्म वेलफेयर सोसायटी ने शहर की कार्की फार्म कॉलोनी में स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही कॉलोनी में पूर्व प्रधान के घर हुई चोरी का खुलासा करने पर पुलिस टीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन

सोसायटी के अध्यक्ष नवल किशोर तिवारी की अगुवाई में लोग स्वच्छता का बैनर थामे घरों से बाहर निकले और कॉलोनी में सफाई अभियान चलाया। मंदिर के प्रांगण से शुरू हुआ अभियान कॉलोनी के पार्क में सफाई के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान लोगों ने सफाई अभियान चलाएंगे-कार्की फार्म को स्वच्छ बनाएंगे, स्वच्छ टनकपुर-स्वास्थ्य टनकपुर, अभी हम जागे हैं-अब औरों को भी जगाएंगे आदि नारे लगाए गए। समापन में कॉलोनी में पूर्व प्रधान नवीन सिंह बोहरा के घर में हुई चोरी का खुलासा करने पर सोसायटी की ओर से सीओ अविनाश वर्मा, थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान, एसएसआई मनोज कुमार, एसओजी कांस्टेबल मतलूब खान, विक्रम विष्ट, उमेश गिरी, शाकिर अली, विक्रम बिष्ट और कोरोना काल में कॉलोनी में सफाई व्यवस्था में योगदान देने वाले नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मेें सोसायटी के देवी दत्त पंत, ऊषा जोशी, गोदावरी, सरस्वती, अशोक तिवारी, कुशन सिंह राणा, प्रकाश तिवारी, रविंद्र सिंह, गौरव बिष्ट, दीपक जोशी, मनोज जोशी, प्रदीक कार्की, योगेश पांडेय, गीता कनवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed