{"_id":"579796dc4f1c1b890221ec8a","slug":"kargil-martyrs-remembered-on-victory-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल विजय दिवस पर किया शहीदों को याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल विजय दिवस पर किया शहीदों को याद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Tue, 26 Jul 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस पर किया शहीदों को याद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारगिल शौर्य दिवस पर मुख्य अतिथि विधायक हेमेश खर्कवाल, डीएम डा.अहमद इकबाल और एसपी डीएस कुंवर ने शहीद सेनानियों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
शहीदों की स्मृति में सैनिक कल्याण परिसर में पौधरोपण भी किया गया। जिला पूर्व सैनिक कल्याण एवं पुुनर्वास अधिकारी कर्नल वीएस थापा ने कारगिल विजय के स्वर्णिम इतिहास की जानकारी दी। कारगिल युद्ध में जिले से बनबसा के एक सैनिक खीम सिंह शहीद हुए थे, वहीं चंपावत के दान सिंह बुरी तरह जख्मी हुए थे। वन पंचायत हाल में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। राजेंद्र गहतोड़ी के संचालन में हुए कार्यक्रम में एडीएम जेएस राठौर, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, डीडीओ वीके उपाध्याय, पीडी केएन तिवारी, डीएचओ हरीश तिवारी आदि मौजूद थे।
लोहाघाट सैनिक विश्राम गृह में पूर्व सैनिक लीग जिलाध्यक्ष महादेव सुतेड़ी की अध्यक्षता में चंद्र बल्लभ बिष्ट, हयात सिंह, प्रहलाद सिंह, नारायण सिंह, शिवराज, आनंद सिंह आदि ने कारगिल शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण किया। जीआईसी बरदाखान में प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र जोशी के निर्देशन में भाषण प्रतियोगिता हुई। संजय जोशी, ममता जोशी और उषा जोशी पहले तीन स्थान पर रहे।
कारगिल विजेता दो सैनिकों का किया सम्मान
पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने कारगिल युद्ध के शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में पूर्व सैनिक कल्याण समिति उपाध्यक्ष पुष्कर कापड़ी की अध्यक्षता और कै. हरीश कापड़ी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में संजय जोशी, ललित चौधरी ने कारगिल युद्ध में भाग ले चुके फर्स्ट नागा रेजीमेंट के रिटायर्ड कै. इंदर चंद और रिटायर्ड हवलदार नारायण दत्त पांडेय को समिति की ओर से शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सूबेदार मेजर बुद्धिबल्लभ पांडेय, संजय जोशी, कै. शेर सिंह खोलिया ने विचार रखे। इस दौरान सचिव कै. मोहन चंद, चंद्र शेखर चंद देउपा, मोहन बिष्ट, भूपाल दत्त भट्ट, सूबेदार मेजर पुष्कर चंद आदि थे।