{"_id":"64b445ae798ef644b00a3964","slug":"kanwarh-yatra-from-lohaghat-champawat-news-c-229-1-shld1009-543-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पांच नदियों का जल लेकर शिवभक्त रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पांच नदियों का जल लेकर शिवभक्त रवाना
Mon, 17 Jul 2023 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 17 Jul 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
16tnpbnb06p शारदा तट पर पूजा करते कांवडिये। विज्ञप्ति
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे पुलहिंडोला क्षेत्र के शिवभक्त केदारनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए। भक्तों का यह दल सरयू, रामगंगा, काली, गोरी और धौली नदी के संगम पंचेश्वर तीर्थ से जल लेकर बम-बम भोले के जयकारों के साथ केदारनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ।
पुलहिंडोला से पंचेश्वर से कांवड़ लेकर यह यात्रा शाम को रामेश्वर मंदिर घाट पहुंची। दल के मुखिया नकुल पंत ने बताया कि यात्रा 20 दिन में केदारनाथ पहुंचेगी। यात्रा रामेश्वर, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, कांडा, बागेश्वर, बैजनाथ, गरुड़, ग्वालदम, कर्णप्रयाग होकर शिव मंदिर केदारनाथ में जलाभिषेक करेंगे। यात्रा के जरिये नशा मुक्त और सात्विक जीवन जीने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। दल में राजीव सगटा, रवि पाटनी, नीरज भंडारी, हरीश भंडारी, नमन पंत आदि शामिल हैं।
शिव भक्तों के लिए सजाया ऋषेश्वर महादेव मंदिर
लोहाघाट (चंपावत)। सावन के पहले सोमवार के लिए ऋषेश्वर महादेव मंदिर सज गया है। शिवालय मंदिर में पूजा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं हैं। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शांति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
पौराणिक महत्व के ऋषेश्वर मंदिर में शिव पूजन के लिए दूरदराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं। यह क्षेत्र के 12 गांवों और आसपास के लोगों का मुख्य मंदिर है। मान सिंह पुजारी ने बताया कि सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की आवाजाही अधिक रहेगी। मंदिर में बारी-बारी से जलाभिषेक किया जाएगा। श्रद्धालु मुख्य मंदिर के द्वार से ही पूजा करेंगे। पुजारी ने बताया कि शिवभक्त नवीन सिंह कार्की ने मंदिर परिसर में बोरिंग कराई है। इसके जरिये पेयजल की व्यवस्था करने से श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी। श्रद्धालु कलश में जल लाकर शिवशक्ति में शुद्ध जल से जलाभिषेक करेंगे।
बनबसा के शिव भक्तों ने निकाली कांवड़ यात्रा
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र के मां पूर्णागिरि कीर्तन मंडल ने रविवार को कांवड़ यात्रा निकाली। टनकपुर शारदा घाट पर प्रातः पांच बजे पहुंचे पं. दयाकिशन पंत के पौरोहित्व में पूजा, अर्चना कर शारदा का जल लेकर महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली। इससे पूर्व मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि दीपक रजवार ने हरी झंडी दिखाकर कांवड़ यात्रा को रवाना किया। इसके बाद करीब तीन सौ कांवड़िये मिलिट्री कैंप स्थित शिव मंदिर, मां पूर्णागिरी मंदिर बनबसा में जलाभिषेक कर पैदल बनखंडी महादेव मंदिर चकरपुर पहुंचे। वहां जलाभिषेक के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। कीर्तन मंडल अध्यक्ष प्रकाश गोस्वामी ने शिव भक्तों का आभार जताया। वहां जीवन सिंह नेगी, भुवन चंद्र भट्ट, नरेंद्र कुमार गोयल, उमेश चंद्र भट्ट, अभिषेक गोयल, मंगेश कश्यप, छोटेलाल गंगवार, जानकी भट्ट, तारा भट्ट, फूल सिंह मौर्य आदि थे।