फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Kalavati's hands turned yellow due to efforts of Shiva Orphan Service Committee

नेक पहल:तल्लादेश की अनाथ कलावती के हाथ किए पीले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Kalavati's hands turned yellow due to efforts of Shiva Orphan Service Committee
अनाथ कलावती और वर मेघनाद सिंह रावत के साथ शिव अनाथ सेवा समिति के सदस्य। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश के रमैला गांव की कलावती के लिए रविवार का दिन भाग्य का सूर्योदय था। शिव अनाथ सेवा समिति के प्रयासों से अनाथ कलावती का शादी का सपना रविवार को सच हो गया।
विज्ञापन

19 साल की कलावती के पिता प्रीतम सिंह और मां जमयंती देवी की कई साल पहले मौत हो गई थी। उसकी देखभाल उसके गरीब चाचा भूप सिंह करते हैं, लेकिन उनकी माली हालत भी ऐसी नहीं है कि वे अपनी भतीजी का ब्याह कर सके। ऐसी कोई सरकारी योजना भी नहीं है, जिससे कलावती को आर्थिक सहायता मिल सके। ऐसे में तामली की शिव अनाथ सेवा समिति आगे आई। 22 नवंबर को कलावती का ब्याह सल्ली गांव के मेघनाद रावत से हो गया।
विज्ञापन

समिति के संस्थापक पूर्व ग्राम प्रधान प्रहलाद सिंह उरियाल और अध्यक्ष खिलानंद जोशी ने बताया कि जन सहयोग से खाद्यान्न, कपड़े, आभूषण, पूजन सामग्री, दक्षिणा सहित विवाह की अन्य सामग्री जुटाई। विवाह के काम में समिति के कोषाध्यक्ष महासिंह, देवेंद्र जोशी, गिरीश जोशी, रोहित जोशी, प्रकाश जोशी, रघुवर सिंह, भुवन जोशी आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस नेक काम की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विडंबना :अनाथ की बेटी के ब्याह को नहीं मिलती है सरकारी सहायता
समाज कल्याण विभाग अनुसूचित और सामान्य जाति की पुत्री के विवाह के लिए आर्थिक सहायता देता है। एससी-एसटी की बेटी को माता-पिता के होते हुए ये सहायता मिलती है। जबकि सामान्य जाति की विधवा को बेटी के विवाह को सहायता दी जाती है। लेकिन इसमें शर्त यह कि उस विधवा महिला को विधवा पेंशन मिलती हो। दोनों ही मामलों में विवाह के लिए 50 हजार रुपये दिए जाते हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत ने बताया कि पिछले साल एससी जाति में 41 और सामान्य जाति में 14 बेटियों के विवाह के लिए सहायता राशि दी गई। विधवा की बेटी को तो शादी के लिए सहायता मिलती है, लेकिन जिस गरीब लड़की के माता और पिता दोनों ना हो, उसे यह लाभ नहीं मिलता है। समाज कल्याण अधिकारी का कहना है कि अनाथ को भी इस योजना का लाभ मिले, इसके लिए निदेशालय पत्र भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed