फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Kailash Mansarovar pilgrims welcomed in Chaukodi

Champawat News: कैलाश मानसरोवर यात्रियों का चौकोड़ी में हुआ स्वागत

Sun, 27 Jul 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 27 Jul 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Kailash Mansarovar pilgrims welcomed in Chaukodi
 चौकोड़ी टीआरसी में स्वागत कार्यक्रम के दौरान कैलाश मानसरोवर यात्री। स्रोत: टीआरसी
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी कर सकुशल लौटा तीसरा दल चौकोड़ी पहुंच गया है। चौकोड़ी में यात्रियों का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। यात्री सोमवार को पाताल भुवनेश्वर गुफा और हाट कालिका मंदिर के दर्शन करेंगे। कैलाश मानसरोवर यात्रियों के तीसरे दल के सदस्यों ने शनिवार सुबह लिपुलेख दर्रे से भारतीय सीमा में प्रवेश किया था। इसके बाद शाम को दल के सदस्य धारचूला पहुंचे।
विज्ञापन

धारचूला में कुमाऊं मंडल विकास निगम के टीआरसी में रात्रि विश्राम किया। रविवार सुबह दल के सदस्य चौकोड़ी के लिए रवाना हुए। इस दौरान डीडीहाट टीआरसी में भी यात्रियों का स्वागत किया गया। चौकोड़ी पहुंचने पर यात्रियों का कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह में प्रबंधक दीपक पंत के नेतृत्व में स्वागत किया गया। यात्रियों पर पुष्प वर्षा की गई और स्थानीय बालिकाओं ने पारंपरिक परिधानों में कुमाऊंनी गीत और नृत्य प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

यात्री दल के सदस्य इस भव्य स्वागत से गदगद नजर आए। यात्रियों ने अपने-अपने यात्रा अनुभव भी सुनाए। टीआरसी प्रबंधक दीपक पंत ने बताया कि यात्री सोमवार सुबह पाताल भुवनेश्वर गुफा और हाट कालिका के दर्शन करने के बाद जागेश्वर अल्मोड़ा के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed