फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Joshimath disaster affected students will get free education

Champawat News: जोशीमठ आपदा प्रभावित छात्रों को मिलेगी निशुल्क शिक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Joshimath disaster affected students will get free education
ललित मोहन जोशी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चमोली जिले के जोशीमठ आपदा प्रभावित छात्र-छात्राओं को सीआईएमएस ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून की ओर से उच्च, व्यावसायिक और चिकित्सा शिक्षा निशुल्क दी जाएगी। संस्थान की शैक्षिक परिषद की बैठक में जोशीमठ भू-धंसाव प्रभावित छात्र-छात्राओं को निशुल्क शिक्षा देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

संस्थान कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों एवं प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर 300 छात्र-छात्राओं को प्रतिवर्ष निशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान कर रहा है। चंपावत निवासी संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कहा कि जोशीमठ इस वक्त एक बड़ी विपदा से जूझ रहा है। भूधंसाव के कारण जोशीमठ वासी अपने घरों को छोड़कर राहत शिविरों में रह रहे हैं जिससे उनके काम-धंधों के साथ उनके बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

इन पाठ्यक्रमों में दिया जाएगा प्रवेश
चंपावत। सीआईएमएस ग्रुप ऑफ कॉलेज की ओर से आपदा प्रभावित छात्र-छात्राओं को बीएससी मेडिकल माइक्रो बायोलॉजी, ऑप्टोमेट्री, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, फिजियोथेरेपी, ऑपरेशन थियेटर टेक्नोलॉजी, बैचलर इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, बीबीए, बीसीए, बीलिब, एमलिब, आईटी, बीए (ऑनर), एमएसडब्ल्यू, बीए (टूरिज्म), मास कम्युनिकेशन, बीकॉम (ऑनर्स), बीएचएम, डीएचएम, बीए, बीकॉम, बीएससी (पीसीएम-जेडबीसी), मास्टर इन पब्लिक हेल्थ, मास्टर इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, मास्टर इन होटल मैनेजमेंट, एमएससी बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, एमएलटी, पीजी योग विज्ञान डिप्लोमा, पीजी फिटनेस और खेल प्रबंधन में डिप्लोमा, व्यापार लेखा और कराधान में डिप्लोमा, पत्रकारिता और जनसंचार में डिप्लोमा, जल स्वच्छता और स्वच्छता में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed