फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Joint Force left the forest to catch predators

शिकारियों को पकड़ने के लिए जंगल रवाना हुआ ज्वाइंट फोर्स

Tue, 28 Jun 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Tue, 28 Jun 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Joint Force left the forest to catch predators
शिकारियों का सबूत - फोटो : अमर उजाला

नेपाल सीमा से लगे चंपावत वन प्रभाग के खर्राटाक के जंगल में वन्यजीव शिकारियों के डेरा जमाने की खबर के बाद पुलिस, पीएसी, वन, खुफिया और एसएसबी की टीम शिकारियों के पकड़ने के लिए रवाना हो गई है। उधर वन विभाग की एक सशस्त्र टीम पहले ही चंपावत की और से खर्राटाक में कांबिंग के लिए भेजी जा चुकी है। 

विज्ञापन


चंपावत वन प्रभाग के बूम रेंज का खर्राटाक जंगल वन्यजीव शिकारियों के गिरोह का अड्डा है। बताया जाता है कि गर्मी में वन्यजीवों के झुंड पानी की तलाश में नदी की और आते हैं जहां पहले से घात लगाए बैठे शिकारी उन्हें अपना निशाना बनाते हैं। इस बार भी शिकारियों के गिरोह के जंगल में डेरा जमाने की खबर है। एक पखवाड़े पूर्व खर्राटाक के जंगल में स्थित कालसन देवता के मंदिर में पूजा के लिए गए पूर्णागिरि धाम के एक पुजारी के परिवार को जंगल के अंदर जगह-जगह वन्यजीवों के शिकार के प्रमाण दिखाई दिए थे। शिकारियों के डेरा जमाने की खबर छपने के बाद वन विभाग और पुलिस महकमा हरकत में आया है।
विज्ञापन


प्रभागीय वन अधिकारी एके गुप्ता ने जहां विभाग की एक सशस्त्र टीम को तीन दिन पहले ही खर्राटाक के जंगल रवाना किया है, वहीं पुलिस अधीक्षक डीएस कुंवर ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस, पीएसी, वन विभाग, खुफिया विभाग और एसएसबी की ज्वाइंट टीम शिकारियों को पकड़ने के लिए पूर्णागिरि धाम की और से खर्राटाक के जंगल रवाना किया है। बूम पुलिस चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक दामोदर भट्ट के नेतृत्व में गई टीम में स्पेशल ब्रांच के विकेंद्र सिंह राणा, खुफिया विभाग के मनोज आदि शामिल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed