फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Joint Commissioner issues order to Central School operational

संयुक्त आयुक्त ने चंपावत केंद्रीय स्कूल संचालन को जारी किया आदेश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
Joint Commissioner issues order to Central School operational
लोहाघाट का केंद्रीय स्कूल। - फोटो : AMAR UJALA
संयुक्त आयुक्त ने चंपावत केेंद्रीय विद्यालय संचालन को जारी किया आदेश 
विज्ञापन
अगले महीने से शुरू हो जाएंगे पहली से पांचवीं कक्षा तक के प्रवेश  एसएसबी की पांचवीं वाहिनी परिसर में चलेगा विद्यालय  अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत। अनलॉक-वन के बीच चंपावत के लिए अच्छी खबर आई है। अगले कुछ हफ्तों में चंपावत का केंद्रीय विद्यालय शुरू हो जाएगा। इसे लेकर 10 जून को केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिसमें इस विद्यालय को मौजूदा शिक्षा सत्र से एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) परिसर में संचालित करने को हरी झंडी दी गई है।  केंद्रीय विद्यालय संगठन के संयुक्त आयुक्त डॉ. वी विजयलक्ष्मी ने 10 जून को एक आदेश जारी कर 2020-21 सत्र से चंपावत के एसएसबी की पांचवीं वाहिनी परिसर में केंद्रीय विद्यालय संचालित करने की इजाजत दी है। कहा गया कि फिलहााल पहली से पांचवीं कक्षा तक के प्रवेश होंगे। और हर साल एक नई कक्षा शुरू की जाएगी। नोडल अधिकारी व लोहाघाट केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य बीडी ओली ने बताया कि प्रवेश की तैयारी पूरी की जा चुकी है। जैसे ही शिक्षण संस्थानों को खोले जाने की अनुमति होगी, वैसे ही दाखिले शुरू किए जाएंगे।  मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में 7 मार्च 2019 को हुई अंतिम कैबिनेट की बैठक में कई अन्य फैसलों के साथ चंपावत में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने का निर्णय लिया गया था। स्कूल को 2019-20 के शिक्षा सत्र से ही चलना था, लेकिन यह केवि जमीन नहीं मिलने से नहीं खुल सका था। अलबत्ता इस सत्र से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। नकेवि के चंपावत में शुरू होने से एससएबी, सेना और अन्य केंद्रीय कार्मिकों के बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिल सकेगी। 
विज्ञापन
बाक्स  जिले का चौथा केंद्रीय विद्यालय होगा चंपावत  चंपावत। चंपावत जिले में इस वक्त तक तीन केंद्रीय विद्यालय पहले से ही हैं। और चंपावत में खुलने वाला केवि जिले का चौथा विद्यालय होगा। इससे पूर्व 1982 में बनबसा केवि वन, 1983 में बनबसा केवि टू और 2004 में लोहाघाट में ये स्कूल खुल चुके हैं। 431 छात्रों वाला लोहाघाट के विद्यालय के पास फिलहाल अपना भवन नहीं है। अभी इसका संचालन जिला पंचायत भवन के कमरों में चल रहा है। और भवन का निर्माण लोहाघाट में छमनियां में 52 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो ११ सीपीटी ०१पी (लोहाघाट केंद्रीय विद्यालय भवन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed