{"_id":"67f55ef749b066fca30016a8","slug":"jal-sansthan-will-distribute-water-through-vehicles-to-the-dried-throats-champawat-news-c-229-1-cpt1001-122366-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सूख रहे हलक तक वाहनों से पानी बांटेगा जल संस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सूख रहे हलक तक वाहनों से पानी बांटेगा जल संस्थान
Tue, 08 Apr 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 08 Apr 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
संजय भट्ट
चंपावत। जिले में गर्मी शुरू होते ही पानी का संकट गहराने लगा है। लोगों को पानी का इंतजाम करने में मशक्कत करनी पड़ रही है। लोगों की परेशानी को देखते हुए जल संस्थान जिले के 77 पेयजल संकटग्रस्त ग्रामीण और नगर क्षेत्र में 30 से अधिक वाहनों से पानी बांटेगा।
जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि विभाग की योजना के तहत नगर क्षेत्र में 34 और ग्रामीण क्षेत्र में 43 स्थानों पर पानी बांटा जाएगा। इनमें चंपावत नगरीय क्षेत्र के नौ, लोहाघाट और बनबसा के सात-सात और टनकपुर के 11 स्थानों पर जबकि 43 ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाएगी। इन सभी चयनित स्थानों पर एक दिन छोड़कर पानी का वितरण किया जाएगा। संवाद
इन जगहों पर बांटा जाएगा पानी
नगरीय क्षेत्रों में गोरल चौड़, कनलगांव, बालेश्वर, ठाडाढुंगा, कचहरी, मीना बाजार, मस्जिद ऐरिया, खच्चर पड़ाव, नई बस्ती, मनिहारगोठ, बस स्टैंड एरिया, इंद्रा कालोनी, पाटनी तिराहा, मेन मार्केट समेत 20 अन्य स्थानों में पानी बांटा जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में नौलतोक खर्ककार्की, चौड़ादुमखरी मानेश्वर, पुनेठी, तामली, मंच, ललुवापानी नघान, सुखीढांग बृजनगर, ठुलीगाड़ पूर्णागिरि, डुंगरालेटी, रौसाल, बनगांव, देवीधुरा, बंतोली, गल्लागांव, रीठा साहिब, खेतीखान गोसनी, जनकांडे, वालिक, मूलाकोट, भिंगराड़ा, गूम छत्रदियार, फोर्ती, बाजरी कोट समेत 43 स्थानों पर पानी का वितरण किया जाएगा।